बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति लम्बे समय बाद जेल से छुटकर घर गये है | आपको बता दे की मुबई पुलिस ने उन्हें अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था | आज 2 महीने के बाद उन्हें जमानत मिल गई है, और वह अपने घर पर पहुचे है |
आपको बता दे की उन्हें आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया है | जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा को स्पॉट किया गया जिसमे आप देख सकते है की उनका पहले ज्यादा वजन कम हो चूका है | जेल से बाहर आने के बाद कुंद्रा इमोशनल दिखाई दिए | उनके माथे पर तिलक लगा था और कुंद्रा के आंखों में भी आंसू दिखाई दिए |
शिल्पा शेट्टी ने ट्रोलर्स को दिया इस तरह जवाब
पति की रिहाई से शिल्पा खुश है, उन्होंने इंस्टाग्राम पेज पर एक खास मैसेज लिखकर शेयर किया | जिसमे उन्होंने एक फोटो साझा कर शिल्पा ने लिखा, ‘इंद्रधनुष यह बताने के लिए काफी है कि किसी बुरे तूफान के बाद भी कुछ अच्छा संभव होता है |
उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की जिसमे शिल्पा ने योगा करते हुए एक और तस्वीर शेयर की और लिखा की कई बार विपरीत परिस्थितियां आपको जमीन पर गिरने के लिए मजबूर कर देती हैं, लेकिन सात बार जमीन पर गिरने पर आप इतना मजबूत बन जाते हैं कि आठवीं बार गिरने के बाद आप खुद खड़े हो सकते हैं.”
हम सभी जानते है की, राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था | मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में कहा था कि वह मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं, इस बारे में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं
इसके लिए वह 2 महीने से जेल में बंद थे इर उन्हें लम्बे समय के बाद कोर्ट से जमानत मिली जिसके बाद वह अब अपने घर पर पहुचे है | इस मामले में फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी | उन पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था | जिसमे प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया था |