शेफ बने बच्चे ने बनाया ऐसा पराठा, हुनर देख लोग हुए हैरान, तेजी से वायरल हो रहा Video

शेफ बने बच्चे ने बनाया ऐसा पराठा हुनर देख लोग हुए हैरान

आज के समय में मजबूरी इंसान से कुछ भी करवा सकती है | लेकिन मज़बूरी में जीतकर अपने आप को ढालना किसी जिंदादिली से कम नही है | आपको बता दे की कुछ दिनों पहले आपने एक बच्चे का सोशल मीडिया पर विडियो वाइरल हुआ जिसमे वह बच्चा अपने खास और अलग अंदाज से पराठे बनाकर लोगों को दिल जीत रहा है | आपको बता दें कि इस बच्चे की उमट मात्र अभी 9 साल है | बच्चे का वीडियो इस कदर हिट है कि अब तक करीब 15 लाख बार देखा जा चुका है, लेकिन नेटिज़न्स ने इस बच्चे की तारीफ करने के साथ उसके भविष्य के बारे में अपनी चिंता भी जता रहे है क्युकी यह इतनी कम उम्र में काम करने को मजबूर है |

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले, चाइनीज फूड बेचने वाले एक 13 साल के लड़के के वीडियो ने लोगों को प्रभावित किया था, उसमे उसकी प्रतिभा और हुनर को देखकर कुछ लोग उसके परिवार की मदद के लिए भी तैयार हुए थे | उसी तरह फरीदाबाद के इस 9 साल के लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे कई लोगो को आशा है की अब इसकी भी किस्मत बदल सकती है |

आप भी देखिए वीडियो – 

यह विडियो सिर्फ 23 सेकेंड के है, जिसमे इस बच्चे के परिवार और उसके बैकग्राउंड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती लेकिन फूडी विशाल द्वारा यूट्यूब पर शेयर इस वीडियो में उसे एक बड़े तवे पर पराठा बनाते हुए दिखाया गया है | जो किसी पेशेवर शेफ की तरह बड़ी सफाई और एक्टिव होकर जिस तरह अपने हर पराठे को पलटता है और उन्हें अच्छी तरह से पकाता है यह सभी को हेरान कर देता है |

नेटिजंस जता रहे चिंता

इस विडियो को देखने के बाद नेटिजंस ने लड़के के बारे में अपनी चिंता भी साझा कर रहे हैं | खासतौर पर उसके फ्यूचर की चिंता सभी को सता रही है क्योंकि ये उसके पढ़ने लिखने के साथ खेलने और कूदने की उम्र है वह रोड पर पराठे बना रहा है |
इस विडियो को देखने के बाद आप कह सकते है, की भारत में टैलेंट की कमी नहीं है भले ही परिस्थितियों की वजह से बच्चों को उनका वो हक नहीं मिल पाता जिनके वो मासूम असल हकदार है, लेकिन उनकी हिम्मत को सभी आज सलाम करते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top