हर व्यक्ति में कोई ना कोई कला जरूर होती है। जिससे वह दुनिया में एक अलग ही पहचान बना सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही आर्टिस्ट के बारे में बताने जा रहे है जिसकी 3D पेंटिंग देखकर हर कोई चकरा जाता है।
ओडिथ की पेंटिंग अनूठी है
हम बात कर रहे है, भ्रम के मास्टर ओडिथ के बारे में जो अनूठी पेंटिंग बनाता है। उनके द्वारा एक पेंटिंग बनाई गयी जिसमे बहुत सालों से सुनसान पड़े एक गोदाम के कोनें में रखे सीमेंट के एक बड़े व सादे से ब्लॉक पर अपनी कल्पनाओं को उकेरा है। उन्होंने इस पर कला का प्रयोग करके एक जर्जर स्कूल बस का रूप बना दिया।
जिसे देखकर आप यकींन नहीं कर पाएंगे की यह बस वास्तव में खड़ी है या यह पेंटिंग है। यह बस किसी खाली जगह पर रखे पुराने जर्जर वाहन जैसी ही लगती है। उनका यह चित्र इतना वास्तविक लगता है कि इससे कोई भी भ्रमित हो जाए। इस समय यह सोशल मीडिया पर ओडिथ की इस पेंटिंग ने तहलका मचा दिया है। इसे काफी लोग देखकर भर्मित हो रहे है।यह ऐसी तरह की कई पेंटिंग को बनाते है।
स्ट्रीट कलाकार है सर्जियो ओडिथ
जब Illusion art की बात हो रही हो, तो पुर्तगाली आर्टिस्ट सर्जियो ओडिथ का नाम कैसे भूल सकते हैं? यह एक स्ट्रीट कलाकार है, जो भ्रम का मास्टर माना जा सकता है, यह आपको अपनी पेंटिंग से कैसे भी भृमित कर सकते है। साधारण सिमेंट ब्लॉक्स या फिर किसी खाली पड़ी जगह में अपने हुनर और सप्रे पेंटस् के द्वारा इल्यूज़न आर्ट करके ऐसे चित्र बना देते हैं। मानो देखने वाले भ्रमित होकर उन निर्जीव दीवारों और पत्थरों पर बनाई गई पेंटिंग्स को सजीव समझने लगते हैं। ऐसी तरह की कई आर्ट वह बना सकते है। उन्होंने पिछली शताब्दी के 90 के दशक में भित्तिचित्रों से प्रेरित होकर ओडिथ ने पहले एक 3D सड़क ड्राइंग बनाने के कौशल को दर्शाया था। उसके बाद वह दीवारों में जान डालने लगी।
3D इल्यूज़न आर्ट बनाने में माहिर हैं
यह कलाकार 3D इल्यूज़न आर्ट बनाने में सबसे ज्यादा माहिर है। पहले उन्होंने अपने बर्थ प्लेस लिस्बन में घरों की दीवारों पर ही पेंटिग करते हुए अपनी ‘यूनीक 3D इल्यूज़न आर्ट टेक्निक के द्वारा एनामार्फिक एनिमल्स की तस्वीरें बनाईं। इसके बाद वह शीघ्र ही Master of Illusion Art बन गए। आज इन्हे हर कोई जानता है। इन्होने अब तक प्लेन दीवारों पर मकड़ियों, मक्खियों की ऐसी कलाकृतियाँ बनाई, जिन्हें देखकर लगता था कि वह सजीव है।