समुद्र की दुनिया से हम आज भी अनजान है, इसमे कई राज छुपे हुए है जिसका आज तक कोई पता नही लगा पाया है | इसके अंदर बेहद खूबसूरत दुनिया है, आपको बता दे की हाल ही में ऐसा ही एक वंडरलैंड मेक्सिको के पास कैलिफोर्निया की खाड़ी में मिला है | यहा कई विचित्र चीजे देखने की मिली है | यहा पर प्राकृतिक चिमनी दिखाई दी है | जो 287 डिग्री सेल्सियस पर उबलता पानी, हैरतअंगेज जीव और अजीबो-गरीब कीड़े-मकौड़े देखे गये |
वैज्ञानिकों ने मेक्सिको के ला पाज शहर के तट से थोड़ा दूर कैलिफोर्निया की खाड़ी में एक अंडरवाटर रोबोट भेजा, जिससे ज्यादा से ज्यादा समुद्री दुनिया की जानकारी हासिल की जा सके |वहा पाया की 80 फीट ऊंचे समुद्री टीले है और प्राकृतिक चिमनी की तरह गर्म धूल और धुएं के गुबार निकाल रहे थे जो की अनोखे थे | इसके साथ ही कुछ जगह पर गर्म पानी के स्रोत भी मिले. वैज्ञानिकों को यहां पर 6 नई प्रजाति के जीव भी मिले, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया |
Schmidt Ocean Institute की रिसर्च करने वाला 272 फीट लंबा जहाज फाल्कोर कैलिफोर्निया की खाड़ी में समुद्री जीवन की खोज में लगा था उस समय उनके दावा एकअंडरवाटर रोबोट पानी में डाला गया | यह रोबोट जब समुद्र की तलहटी के पास पहुंचा तो उसने वहां पर चिमनी देखी |
उसके बाद अमेरिका और मेक्सिको को वैज्ञानिकों ने सोनार सिस्टम का उपयोग करके इस इलाके नक्शा बनाया | मॉन्टेरे बे एक्वेरियम रिसर्च इंस्टीट्य के साइंटिस्ट डेविड केरेस ने कहा कि साल 2021 के इस रिसर्च के पीछे साल 2012, 2015 और 2018 में किए गए रिसर्च आधार पर समुद्री जीवन की तलाश नहीं की गई थी | जिसे इस बार इस रोबोट के माध्यम से देखा गया है |
डेविड केरेस ने बताया कि हमने टॉरपीडो के आकार रोबोट समुद्र के अंदर भेजा, जो सोनार सिस्टम के जरिए समुद्री इलाके का नक्शा बना रहा था | लेकिन यहा का नजारा कुछ और ही देखने को मिला | इसमे लगे हाई.-डेफिनिशन कैमरे ने जो नजारा दिखाया वो सभी को हैरान करने वाला था |
डेविड द्वारा बताया गया कि प्राकृतिक चिमनी समुद्र के अंदर वहां पर मिलती है, जहां पर दो टेक्टोनिक प्लेट्स एक दूसरे से अलग हो रही होतीइन इलाकों धरती की दरारों के बीच से गर्म गैसें, गर्म पानी, धूल और धुएं के गुबार निकलते हैं | इसकी वजह से एक चिमनी बन जाती है जो हमे दिखाई देती है यह वास्तव में वेंट से निकलने वाला पानी होता है, जो काले रंग का होता है | इसमे लोहे का मिश्रण ज्यादा होता है इसलिए यह इस तरह से दिखाई देता है |.
आगे और भी इस जगह के बारे में वैज्ञानिको द्वारा रिसर्च की जा रही है | जिसमे कई समुद्री वंडरलैंड का पता लगाया जाना है | इसमे शामिल नए जीव, नई दुनिया के बारे में स्टडी करने के बाद खाड़ी के नए इकोसिस्टम का पता चलेगा |