‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में कई जाने माने लोग नजर आ चुके है, लेकिन इनके लेटेस्ट एपिसोड में हम नीरज को देखने जा रहे है, जिसमे उन्होंने अमिताभ के शो में हिस्सा लिया है | बीते दिनों यहा भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली पहुंचे और वीरेंदर सहवाग भी पहुंचे थे | और अब टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने भी इस शो में हिस्सा लिया |
नीरज चोपड़ा के साथ ही ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में उनके साथ मंच पर कांस्य पदक जीतने वाले पीआर श्रीजेश भी स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचेंगे |
View this post on Instagram
इनका शो इस सप्ताह दिखाया जाएगा | इसके प्रोमो को सोनी टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से साझा किया गया है, जिसमे अमिताभ और इनके बिच की बातचीत को दिखाया है | इस शो में नीरज और पीआर श्रीजेश अपने ओलंपिक तक के सफ़र और संघर्ष के बारे में भी बता करते हुए नजर आ रहे है | शो में अमिताभ बच्चन को हरियाणवी भाषा भी सिखाते हुए दिखाई देंगे |
नीरज ने सिखाई अमिताभ को सिखाई हरियाणवी
View this post on Instagram
शो में बातचीत के दोरान कई मनोरंजक किस्से भी सामने आ रहे है | इसमे देखा जा रहा है, की नीरज चोपड़ा ने होस्ट अमिताभ बच्चन को हरियाणवी बोलनी सिखाई | उनके हिट डायलॉग को हरियाणवी में नीरज बोलते हुए नजर आ रहे है | अमिताभ के मुंह से हरियाणवी भाषा सुनकर दर्शक हंसने लगे |
वायरल प्रोमो में अमिताभ से श्रीजेश यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘आज हम लोग दोनों आपको हरियाणवी सिखाने आए हैं | नीरज, अमिताभ को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जंजीर’ का एक सुपरहिट डायलॉग हरियाणवी में बुलवाते हैं | अमिताभ, कहते है ‘ये पुलिस स्टेशन है तुम्हारे बाप का घर नहीं’ इस डायलॉग को हरियाणवी में कहते है, नीरज पहले इसे हरियाणवी में सुनाते हुए कहते हैं कि, ‘ये तेरे बाप का घर कोणी, थाणा है, चुपचाप खड़ा रह |
उसके बाद एक और डायलॉग जिसमे ‘मैं आज भी फेंके हुए पैसे ना ठाता.’ फिर बिग बी भी इसे दोहराते हैं | इसके बाद अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म का एक डायलॉग ‘कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है कि…’ बोलते हुए नीरज को इसे हरियाणवी में कहने के लिए बोलते हैं |
इस एपिसोड को आज रात को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा | जिसे देखना लोगो के लिए काफी मनोरंजक भरा साबित होगा |