इन दिनों सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का विडियो वाइरल हो रहा है, जिसमे पुलिस पॉप संस्कृति के साथ फिल्म कर्मा का गाना बजाते हुए दिख रही है | मुंबई पुलिस इस तरह के गाने में सबसे अधिक तालमेल बिठाता है |
इसके पहले भी मुंबई पुलिस COVID 19 प्रोटोकॉल के बारे में जागरूकता पैदा करने से लेकर नियमों को तोड़ने वाले लोगों के बारे में मजेदार पोस्ट करने तक का कार्य कर चुकी है | मुंबई पुलिस अपनी कई तरह की एक्टिविटीज से सभी को प्रभावित करती है |
कुछ दिन पहले ही पुलिस बैंड ने हाल के दिनों में नेटिज़न्स से बहुत प्रशंसा प्राप्त की है | अब, ‘खाकी स्टूडियो’ का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे मुंबई पुलिस बैंड के एक नए वीडियो में, पुलिस को 1986 की फिल्म कर्मा का एक गाना बजाते हुए देखा जा सकता है |
View this post on Instagram
यहा गाना सभी को काफी पसंद भी आया है |
इसे मुंबई पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है | इसमें वह ‘ऐ वतन तेरे लिए’ की धुन बजाते हुए देखे जा सकते है | एक साथ इस धुन को बजाते हुए देखे जा सकते है, विडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ऐ वतन तेरे लिए…खाकी स्टूडियो…कर्मा…मुंबई पुलिस बैंड…दिल दिया है जान भी देंगे…ऐ वतन तेरे लिए!
जब इस विडियो को शेयर किया गया, कमेंट सेक्शन में नेटिज़न्स ने उनकी प्रशंसा करना शुरू कर दिया | इसे कई लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है | एक यूजर ने लिखा, ‘इंडियन आर्मी और महाराष्ट्र पुलिस को सलाम’ एक अन्य ने लिखा, ‘बॉम्बे पुलिस.. हर दिन, आप हमें सभी पर गर्व करने के कारण बताते हैं | इस तरह से कई लोगो की बेहतरीन कमेंट भी आ रही है |