Mouni रॉय जल्द बनेंगी सूरज नांबियार की दुल्हनिया, लीक हुई शादी की डेट।

Mouni रॉय जल्द बनेंगी सूरज नांबियार की दुल्हनिया लीक हुई शादी की डेट

टीवी और फिल्म अदाकारा मौनी रॉय को आज सभी लोग काफी बेहतर तरीके से जानते है | बीते लंबे से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन यह इस बार अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई है |
बीते कई महीनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मौनी रॉय जनवरी 2022 में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी कर लेंगी। इस बिच उनकी शादी की तारीख भी लीक हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार टीवी की नागिन मौनी रॉय 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। जिसके लिए मौनी रॉय ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

बताया जा रहा है, की मौनी रॉय और सूरज नांबियार डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। इसके लिए दुबई या फिर इटली की किसी खूबसूरत लोकेशन पर इनकी शादी होगी, जिसमे खास लोग शामिल होंगे | शादी के बाद मौनी रॉय अपने होमटाउन कूचबिहार में एक रिसेप्शन का भी आयोजन करेंगी। यहा पर वह उन सभी लोगों को न्योता भेजा जाएगा जो कि शादी में नहीं जा पाएंगे। कुछ समय पहले ही मौनी रॉय के कजिन विद्युत रॉयसरकार ने इस खबर पर मुहर लगाई थी। बता दें कि चंद महीनों पहले ही मौनी रॉय की मां और भाई उनका रिश्ता पक्का करके गये है और अब इनकी शादी की तेयारी शुरू हो गयी है |

इनका रिश्ता मौनी रॉय की दोस्त मंदिरा बेदी के घर पर पक्का किया था। रिश्ता पक्का होते ही मौनी रॉय ने अपने परिवार की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। जिन्हें लोगो ने काफी पसंद भी किया था |
आपको बता दे की मौनी रॉय के होने वाले पति सूरज नांबियार एक बैंकर हैं जो कि दुबई में रहते हैं और पा कार्य करते है | जल्द ही इनकी अब शादी होने जा रही है, जिसका इनके फेंस को बेसब्री से इंतजार भी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top