बंदर ने इंसानों की तरह चम्मच से खाया हलवा, ये क्यूट वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

बंदर ने इंसानों की तरह चम्मच से खाया हलवा

इस समय इंस्टाग्राम पर एक बंदर का क्यूट वीडियो वाइरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है | विडियो को देखने के बाद पहले तो हर कोई हैरान हो रहा है लेकिन उसके बाद इस नन्हे बंदर की तारीफ भी कर रहा है | हम सभी रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह के जानवरों के क्यूट वीडियोज देखते है | आज भी हम आपको एक ऐसा ही बंदर का विडियो दिखाने जा रहे है | जिसको देखने के बाद आपकी हंसी छूट जायेगी | लोगो को बंदरों से जुड़े वीडियोज देखना सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद करते हैं | बंदर के बच्चों में क्यूटनेस इतनी ज्यादा होती है की सभी लोग इसको काफी पसंद करते है |

इन दिनों इंस्टाग्राम पर बंदर का एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुर्सी पर बैठा एक नन्हा बंदर बड़े चाव से टेबल पर रखा खाना खा रहा है जिसको देखना काफी मजेदार है | इसमे आप देख सकते है की यह बंदर एक बाउल में रखे हलवे को चम्मच से ऐसे खा रहा है, मानो कोई इंसान खा रहा हो |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @monkey.lovable

बंदर के इस विडियो को देखने के बाद लोगो को आश्चर्य भी हो रहा है | इसको लोग देखने के बाद कह रहे है की बंदर कैसे इतनी आसानी से चम्मच का इस्तेमाल कर पा रहा है | क्योंकि इस उम्र में इंसानों के बच्चे भी चम्मच ठीक से पकड़ना नहीं जानते लेकिन इस बंदर ने तो कमाल ही कर दिया और इसकी उम्र भी इतनी ज्यादा नही है | वीडियो को इंस्टाग्राम पर monkey.lovable नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है | यह विडियो 13 नवंबर को शेयर किया गया था जिसके बाद से इसे 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है | यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस पर कई तरह के कमेंट देख सकते है |

सोशल मीडिया पर आज जो भी इस विडियो को देख रहा है बंदर के एटिकेट की जमकर तारीफ कर रहा है | वीडियो को देखन के बाद किसी का कहना है कि यह बच्चों से भी बेहतर तरीके से खा रहा है, तो वहीं कुछ यूजर्स ने अपने दोस्तों को टैग करते हुए लिखा है, देखों तुम कैसे खाना खाते हो | आप भी इस विडियो को देख सकते है और अपने अनुभव इसके साथ शेयर कर सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top