लापता महिला कांस्टेबल 9 महीने से वृंदावन में बेच रही थी फूल, बताया – अफसरों से थी परेशान।

लापता महिला कांस्टेबल 9 महीने से वृंदावन में बेच रही थी फूल

हम आपको आज 9 महीने पहले लापता हुई महिला कांस्टेबल के बारे में बताने जा रहे है, जिसे वृंदावन में देखा गया है | वह यहा रहकर फुल बेच रही थी, उसका इस तरह से लापता होने के कारण उसने अफसरों से परेशान होना बताया है |
आपको बता दे की यह घटना आज से करीब 9 महीने पहले की है | लापता रायपुर पुलिस की महिला कांस्टेबल अंजना सहिस यूपी के वृंदावन में फूल बेचती हुई नजर आई | उसने अपने परिजनों और वरिष्ठ अधिकारियों से परेशान होने का कारण बताया है ओर इस तरह से वह यहा रह रही है |

लापता महिला कांस्टेबल 9 महीने से वृंदावन में बेच रही थी फूल

वरिष्ठ अधिकारियों से परेशान होने के बाद अंजना अचानक लापता हो गई थी | जब अंजना के वृंदावन में फूल बेचने की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम उन्हें लेने वहा पर गयी | लेकिन महिला ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया | इसके बाद रायपुर पुलिस को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा |

लापता महिला कांस्टेबल 9 महीने से वृंदावन में बेच रही थी फूल

यह रायपुर शहर में तैनात थी, और 9 महीने पहले पुलिस मुख्यालय में सीआईडी विभाग भेज दिया गया था | जिसके बाद वो एक दिन लापता हो गई इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नही थी | काफी खोजबी करने के बाद उनकी मां ने 21 अगस्त को बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी |

पुलिस ने उनको ढूंढने की कोशिश की लेकिन अंजना ने अपना फ़ोन बंद कर लिया था, जिसके कारण वह मिल नही पा रही थी |
जब पुलिस को बैंक से उसके एटीएम इस्तेमाल करने के लोकेशन की जानकारी मिली और जब टीम उसे ढूंढते हुए वृंदावन पहुंची तो महिला कांस्टेबल को फूल बेचते हुए देखकर सभी पुलिस वाले हेरान हो गये थे |
महिला कांस्टेबल कृष्ण मंदिर के बाहर फूल बेच रही थी, पुलिस टीम ने जब उससे साथ चलने को कहा तो महिला कांस्टेबल अंजना सहिस ने लौटने से मना कर दिया |

लापता महिला कांस्टेबल 9 महीने से वृंदावन में बेच रही थी फूल

उसका कहना है की अब ना मेरा कोई परिवार है और ना ही कोई रिश्तेदार मुझे किसी से कोई लेना देना नही है |
रिपोर्ट के अनुसार अंजना सहिस नौकरी के दौरान कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से परेशान थी और अपने साथी कर्मचारी से इसकी चर्चा भी की थी, इसी बिच वह एक दिन लापता हो गयी और आज 9 महीने बाद मिली है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top