अक्सर हमने एक्ट्रेस और मॉडल को किसी फाइव स्टार होटल में किसी खुबसुरत रैंप पर वॉक करते हुए देखा है, लेकिन क्या अपने कभी किसी मॉडल को कचरे के ढेर पर रैंप वाक् करते देखा है | ऐसा ही एक नजारा हम आपको आज बताने जा रहे है, जिसमे एक मॉडल ने कचरे के साथ वाक् किया है |
एस मॉडल ने अपना फोटोशूट कूड़े के ढेर पर करवाया तो जनता हैरान रह गई। इसके पीछे की वजह कुछ और ही थी | एस मॉडल का नाम सुरभि है जो कि मिस झारखंड भी रह चुकी हैं। सुरभि को सोमवार के दिन अचानक कचरे के ढेर पर चलते हुए देखा गया। और उनका यह विडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया |
जब वह रांची के रिंग रोड से गुजर रही थी, तभी उनकी नजर कचरे के एक पहाड़ पर गई। यहां आसपास के लोग निकलते समय अपनी नाक बंद कर रहे थे। क्युकी वहा पर कचरे का एक बहुत बड़ा ढेर था जिसमे से बदबू आ रही थी | तभी उन्होने यहां रुककर कैट वाक करने और अपना फोटोशूट करवाने का निर्णय लिया। इसका मकसद सरकार और नगर निगम की आंखें खोलना था, उनका ध्यान लोगो को इस कचरे के ढेर की ओर आकर्षित करना था |
रांची के झिरी में निगम पूरे शहर का कचरा एक जगह डंप करता है। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए मॉडल ने कचरे पर रैंप वॉक किया। फोटोग्राफर प्रांजल ने इस अनोखे रैंप वॉक को कैमरे में कैद किया।@JagranNews @JharkhandCMO pic.twitter.com/1zTvwQiUYG
— amit singh (@Join_AmitSingh) August 30, 2021
सुरभि ने लगभग 30 से 40 मिनट तक इस कचरे के ढेर पर कैट वॉक किया। उन्होंने अपने फोटो और विडियो को सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिए | उन्होंने अपने फोटो को ड्रोन कैमरे से 210 फीट की ऊंचाई से फिल्माया भी, यहा देखा गया की कचरे का विशाल अंबार है जो कैमरे में कैद हो गया। सुरभि बताती है कि यहां लाखों टन कचरे के ढेर है।
यहा के रहवासी इससे बहुत अधिक परेशान है। आने जाने वाले रुमाल और कपड़ा मुंह नाक पर रख गुजरते है | इसका असर यहा रहने वाले लोगो के साथ बच्चे और बूढ़े लोगो पर भी पड़ता है |
आज सुरभी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।