आपको बता दे की इन दिनों मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोनम की पत्नी अंकिता तंवर का एक पोस्ट सोशल मिडिया पर काफी वाइरल हो रहा है, जिसमे उन्होंने अपने अनुभव को साँझा किया है |
आपको बता दे की अंकिता की उम्र 30 साल है जबकि उनके पति मिलिंद की उम्र 52 साल है | अंकिता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने पुराने बुरे अनुभवों को लोगों के साथ शेयर किया। उनकी ये दर्द भरी पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिस पर कई लोग अलग अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।
उन्होंने इस पोस्ट में बताया की उनके साथ बचपन में बच्चे के रूप में दुर्व्यवाहर हुआ था । उन्हें अकेले विदेशी शहरों में जिंदगी बितानी पड़ी, उनके साथ उनके अपने लोगो ने ही धोखा दिया है | जिन्हें वह अपना समझती थी उन्ही ने उनके साथ ऐसा किया |
उन्होंने इस विडियो में बताया की उन्होंने अपने पिता को खोया और अपने पूर्व प्रेमी को खोया। इसके बाद एक बड़ी उम्र के शादीशुदा व्यक्ति से शादी करने के बाद उन्हें जज किया गया। आपको बता दे की अंकिता ने मिलिंद सोमन से 26 साल की उम्र में शादी की थी, उस समय मिलिंद की उम्र 52 साल थी। इन दोनों की उम्र में काफी अंतर था |
वीडियो के माध्यम से रखी अपनी बात
View this post on Instagram
अंकिता ने उनके मन की सभी बातो को एक वीडियो के जरिए बताया है | वह अपने फॉलोअर्स के साथ विडियो शेयर करती रहती है | उन्होंने इसमे अपने बचपन की दर्द भरी कहानी, पिता और प्रेमी की मौत के जाने का दर्द भी साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा की उन्हें उनकी शादी को लेकर भी दुनिया ने जज किया।
आगे उन्होंने बताया की, यदि आप मुझे आशावादी होते हुए देखते हैं, तो बस इतना जान लें कि मैं हूँ! खुद से प्यार करो।” इस विडियो को शेयर करने के बाद उन्हें लोगो ने कई तरह के कमेंट्स भी किये है | इसे काफी लोगो द्वारा अभी तक देखा जा चूका है |