जिंदा सांप का एक हाथ से पकड़ा मुंह और दूसरे से पूंछ, फिर कूदने लगा रस्सी; देखें खौफनाक Video

लीवर में भ्रूण का विकास देखकर डॉक्टर्स भी हो गए हैरान

बेजुबान जानवरों के साथ निर्दयता? क्या लोगों के अंदर से इंसानियत खत्म हो गई है? इंटरनेट पर जानवरों के साथ बदसलूकी का कई वीडियो सामने आता है, जो देखकर बहुत बुरा लगता है कि क्या हमारे अंदर से मनुष्यता बिल्कुल भी खत्म हो गई है?                          ऐसा ही एक बेरहमी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसमें एक जीवित सांप के साथ एक लड़का बहुत ही गलत व्यवहार कर रहा है।

महाराष्ट्र में बनाया गया सांप के साथ बर्बरता का वीडियो :

लीवर में भ्रूण का विकास देखकर डॉक्टर्स भी हो गए हैरान

प्राप्त सूचना के अनुसार सांप के साथ दुर्व्यवहार का जो वीडियो सामने आया है, वह महाराष्ट्र में मोबाइल से बनाया गया है। इंटरनेट पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई देता है कि एक लड़का रस्सी कूदने का खेल कर रहा है, लेकिन उसके हाथ में रस्सी की जगह जिंदा सांप है और वह लड़का उस सांप का मुंह और पूंछ पकड़कर उसे रस्सी की भांति इस्तेमाल कर रहा है। तभी सांप फिसलकर इस लड़के के पैर के नीचे आ जाता है।
सांप को कितना तकलीफ हो रहा होगा, इसकी उसे बिलकुल भी चिंता नहीं है और ना ही उस व्यक्ति को कुछ भी गलत लग रहा है, जो वीडियो बना रहा है।

मुंबई के आस -पास की घटना :

इंटरनेट पर मिली सूचना के आधार पर यह वीडियो मुंबई के पास स्थित पालघर नमक जगह का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि वह रस्सी कूदने वाला लड़का कई बार रस्सी की तरह सांप को इस्तेमाल कर उसके ऊपर से कूदता है। वीडियो देखने के बाद नेटीजंस काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं ।

सर्पमित्र या सर्प का दुश्मन :

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांप से खेलने वाला लड़का सर्प मित्र है, जो सर्प के स्वभाव को समझे और आसानी से उसे काबू में कर ले, लेकिन इस लड़के ने सर्प के साथ जो बेरहमी दिखाई , वो नाकाबिले बर्दाश्त है। यूजर्स लड़के को बहुत ज्यादा भला – बुरा कह रहे हैं और साथ ही कानूनी कार्यवाही की भी मांग कर रहे हैं। जगह की निशानदेही के आधार पर लड़के को तलाशा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top