मछली पकड़ने के उद्देश्य से मछुआरे ने डाला समुद्र में जाल, मछली के बजाय मिला समुद्र में छिपा एक राज
कहते हैं ना पृथ्वी एक दुर्लभ चीजों का खजाना है, जिनमें से हम कुछ के बारे में जानते हैं वहीं कुछ की तो खोज भी नहीं हो पाई है क्योंकि वह ऐसी ऐसी जगह छिपे हैं जहां हम पहुंच नहीं सकते, समुद्र के गर्भ में भी काफी ऐसी रहस्य में चीज पड़ी है जिन्हें हम आज तक नहीं जान पाए हैं।
सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें समुद्र के अंदर छिपे एक दुर्लभ चीज के बारे में पता चला है। हुआ यह कि नार्वेजियान और बारायटेस नाम के एक मछुआरे को समुद्र के अंदर एक अजीबोगरीब मछली मिली,। यह मछली समुद्र के करीब साढे तीन हजार फीट नीचे पाई गई। जैसे ये मछुआरों ने समुद्र में जाल डाला, जब उन्हें कुछ बाहरी सा महसूस हुआ तो उन्होंने जान को बाहर खींचा तो उसमें अन्य मछलियों के साथ एक बहुत बड़ी और भयानक मछली उन्हें दिखाई दी, मछली देखते ही वह दोनों काफी हैरान हो गए उसके बाद उन्होंने इस मछली की तस्वीर को सोशल मीडिया में जैसे ही डाला लोगों के कमेंट आने लगे।
मछली देखने में काफी भयानक थी उसकी आंखें बटन की तरह बाहर ही निकली थी उसके शरीर का रंग सिल्वर और काला था उसका मुंह भी बेहद अजीब था इसके अलावा उसके मुंह के अंदर राक्षस जैसे दांतो की सीरीज और पीछे की तरफ पेट पर अजीब सा एक निशान था। मछली को देखने के बाद लोग उसे एलियन मछली कहने लगे।
मिस्टर फैडोरत्सोव इंस्टाग्राम अकाउंट भी चलाते हैं, जिसमें अपने द्वारा पकड़ी मछलियों के बारे में जानकारी देते हैं और इस कारण मछली में इंटरेस्ट रखने वाले लोग उन्हें फॉलो करते हैं, उनके काफी फॉलोअर्स है इनको मछलियां काफी आकर्षित करती है इसलिए वह ऐसी अजीब मछलियां पकड़ते रहते हैं, सालों से मछली पकड़ने के कारण उन्हें इस बात का अंदाजा रहता है कि कहां पर अजीबोगरीब मछलियां मिल सकती हैं। उनके अनुसार इनकी एक अलग दुनिया है अभी कई मछलियां अंदर छिपी हुई है लोग सोच भी नहीं सकते कि समुद्र के नीचे क्या-क्या छिपा है