फिल्म लगान की गोरी मेम का ग्लैमरस लुक हुआ वायरल, देखे तस्वीरें

rechail

2001 में रिलीज हुई लगान फिल्म, जिसके अभिनेता थे आमिर खान और अभिनेत्री थी ग्रेसी सिंह इन दोनों के अभिनय ने फैंस के दिल जीत लिए थे। यह फिल्म भारतीय और अंग्रेजों के बीच की अनदेखी घटनाओं पर आधारित थी। लेकिन इस फिल्म में इन दोनों के अलावा एक ऐसी भी अभिनेत्री थी। जिनके काम अंदाज और भाव को फैंस ने खूब पसंद किया। लगान फिल्म की अंग्रेजी मेम जिन्होंने सभी गांव वालों की खूब मदद की।

इस अंग्रेजी मेम यानी की एलिजाबेथ रशेल शैले के किरदार में नजर आई थी। यह किरदार सभी को खूब पसंद आया, इस समय सोशल मीडिया पर अंग्रेजी मेम की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वह बेबी पिंक कलर की जैकेट में नजर आ रही हैं। उनका ग्लैमरस रूप उनके फैंस को काफी भा रहा है। उनके फैंस उनके लुक को देखकर खुश तो है लेकिन हैरान भी हैं। एक यूजल ने कमेंट करते हुए यहां तक लिखा है कि 16 साल की ही लग रही हैं।

सोर्स की मानें तो रशेल शैले बॉलीवुड की फिल्मों में सिर्फ लगान फिल्म में ही नजर आई, उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर लगान फिल्म की कुछ तस्वीरें भी साझा की है। रशेल शैले एक मॉडल और राइटर हैं।‌इसके अलावा वह अभिनय भी करती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को लोग पसंद कर रहे हैं।साथ में कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने इनके तस्वीर को देखते हुए लिखा सो ब्यूटीफुल। वैसे आप ही बताएं 21 सालों के बाद इनकी तस्वीर देखने के बाद आपको क्या फर्क नजर आया, कमेंट सेक्शन में अपने जवाब लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top