संगीत की दुनिया में रानू मंडल कुछ समय पहले कोई नहीं जानता था, लेकन वह आज एक जाना माना चेहरा बन चुकी है। संगीत की दुनिया में रोज नए चेहरे आते रहते हैं, आज कई लोग ऐसे है जो छोटे-छोटे गांव से निकलकर संगीत की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। इसमें एक नाम रानू मंडल का भी है।
संगीत के क्षेत्र में आने के बाद ऐसे बहुत नाम हैं जो गरीबी से उठ कर आए और आज अपनी आवाज के दम पर करोड़ों रुपए के मालिक बन गए हैं। समय एक स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर का गाना गुनगुनाने वाली रानू मंडल अब बॉलीवुड में भी गाना गा चुकी है। आइए जानते है, इनकी कुल संपत्ति कितनी है।
एक समय स्टेशन पर पैसे मांग कर गुजारा करती थी रानू मंडल
रानू मंडल का एक दौर ऐसा था, जब वह अपना पेट पालने के लिए स्टेशन पर गाना जाती थी। रानू मंडल बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यह इतनी गरीब थी कि इनके रहने के लिए जगह भी नहीं थी इसलिए रेलवे स्टेशन पर रहा करती थी।
जब यह स्टेशन पर बैठे-बैठे लता मंगेशकर का एक गाना “प्यार का नगमा” गुनगुना रही थी तो किसी शख्स ने उनका गाते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया। जिसके बाद उनका यह वीडियो काफी वाइरल हुआ था। जिससे बॉलीवुड के स्टार सिंगर्स के पास भी पहुंच गया था। तब सिंगर हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल के बारे में पता लगाया और उनकी आवाज को देखते हुए उन्हें बॉलीवुड में अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया।
रानू मंडल रातो रात इंटरनेट सेंसेशन बनी और इन्हे बॉलीवुड में एक अच्छी पहचान मिली है। हालाँकि वर्तमान में रानू मंडल फिलहाल बॉलीवुड से गायब हैं। अभी उन्होंने इसके बाद अपना कोई गाना फिल्मो में नहीं गया है। हिमेश रेशमिया ने रानू को लेकर “तेरी मेरी कहानी”गाना रिकॉर्ड किया।
इतनी संपत्ति की मालकिन है रानू मंडल
आपको बता दे की उन्होंने बॉलीवुड में गाना गया तो इसके लिए उन्हें फीस भी मिली थी । रानू मंडल फिलहाल किस चीज में कमाई कर रही हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन उनकी कुल संपत्ति की बात की जाय तो लगभग 700000 है।