आपको बता दे की भारत के युवा क्रिकेटर अवि बरोट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, उनकी उम्र 29 साल थी | वह सौराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेलते थे, उनके निधन की जानकारी सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दी गयी है |
आपको बता दे की भारत के पूर्व अंडर 19 क्रिकेट के कप्तान भी रहे है | उन्होंने 2019-20 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली सौराष्ट्र की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे। इस साल जनवरी में खेले सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था, वह एक बेहतरीन खिलाडी थे, जिनकी दिल का दोरान पड़ने से मौत हो गयी थी |
उन्होंने हरियाणा और गुजरात के लिए भी क्रिकेट खेला है | उन्हें शुक्रवार को कार्डिएक अरेस्ट आया था जिसके बाद उनका निधन हो गया। अवि बरोट के निधन पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने गहरा शोक जताया है। एसोसिशन एक कमाल के क्रिकेटर थे और उनके जाने से सौराष्ट को बड़ी क्षति पहुंची है।
Saurashtra wicket-keeper Avi Barot dies after suffering cardiac arrest
Read @ANI Story | https://t.co/Ll2fH4vGIS#Saurashtra #AviBarot pic.twitter.com/WzyjuAbYsk
— ANI Digital (@ani_digital) October 16, 2021
वह दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज थे, इसके साथ ही वह ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी कर लेते थे। उन्होंने अपने करियर में 38 फर्स्ट क्लास मैच, 38 लिस्ट ए मैच और 20 घरेलू T20 मैच खेले। अभी तक उन्होंने 1547 रन बनाए थे, जबकि लिस्ट ए मुकाबलों में 1030 रन और घरेलू T20 में 717 रन बनाए थे।
सौराष्ट्र के लिए अभी तक 21 रणजी ट्रॉफी मुकाबले, 17 लिस्ट ए मैच और 11 घरेलू T20 मुकाबले खेले थे। इसके साथ ही 2011 में भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने गोवा में एक खेले गये मैच के दोरान मुकाबले में सिर्फ 53 गेंदों पर ही 122 रन जड़ दिए थे, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे थे।
आज सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को बहुत बड़ा झटका लगा है | उनके अध्यक्ष जयदेव शाह ने अवि बरोट के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि ये काफी हैरान करने वाली और दुख भरी खबर है। आज उनके निधन पर एक बेहतर खिलाडी खोने का हर किसी को दुःख है |