हमारे देश के साथ साथ भारतीय अन्य देशो में भी अपना नाम कमाना जानते है | ऐसा ही एक वाक्या दुबई का है, जिसमे भारतीय प्रवासियों ने एक मानवता की मिसाल कायम की है |
आपको बता दे की दुबई के प्रधानमंत्री और शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है |जिसमें देखा जा सकता है की किस तरह से चार लोग मिलकर एक प्रेग्नेंट बिल्ली की जान बचा रहे है |
Proud and happy to see such acts of kindness in our beautiful city.
Whoever identifies these unsung heroes, please help us thank them. pic.twitter.com/SvSBmM7Oxe— HH Sheikh Mohammed (@HHShkMohd) August 24, 2021
आज लोगो में हमे इंसानियत बहुत कम देखने को मिलती है, लेकिन आज भी कई लोग इसकी मिसाल पेश करते है अगर हम किसी और की मदद करते हैं तो हमेशा मन को खुशी मिलती है | ऐसा ही इस विडियो में आप देख सकते है जो दुबई का है | जो मानवता की मिसाल पेश करते सामना आया है |
इसमें अप देख सकते है की भारतीय प्रवासी एक बिल्ली की मदद कर रहे है | जिसमे वह प्रेग्नेंट बिल्ली की जान बचा रहे है |
विडियो में दिखाई दे रहा है की Deira नाम की एक बिल्ली बिल्डिंग से लटकी हुई थी, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वह कभी गिर सकती है | लेकिन ऐसा होता उसके पहले वहां मौजूद चार लोगों ने एक चादर की मदद से उसकी जान बचा लेते हैं |
इस विडियो को वह के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शेयर किया है | उसके साथी ही उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है |
वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन चार लोगों ने ये नेक काम किया वो उनमे से दो भारतीय है | इसके लिए उन्हें इनाम के तौर पर एईडी 50,000 (10 लाख रुपये भी दिए गए है |