हम देखते है, की पुरुष प्रधान देश है जिसमे महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रख पता है। लेकिन पहले की अपेक्षा अब महिलाओं के अंदर जागरूकता आई है और आज य भी पुरुषो से कम नही है | इसका एक सबूत है बिहार का एक ऐसा गांव जहां बेटी के जन्म होने पर वह पर पेड़ लगाए जाते हैं।
इस गाँव में है बेटी के जन्म पर पेड़ लगाने का रिवाज
आज हम आपको भागलपुर जिले के धरहरा गांव में बेटियों के जन्म पर पौधे लगाने की एक अनोखी परंपरा के बारे में आपको बताने जा रहे है, जिसमे गांव में दूर-दूर तक पेड़ पौधे नजर नहीं आते थे। लेकिन इस अनोखी परंपरा के कारण गांव एकदम हरा भरा हो गया है।
एक बेटी के जन्म पर 10 पौधे लगाने का रिवाज
इस गांव के सभी लोग इस परंपरा को बड़ी शिद्दत से निभाते है | आपको बता दे की जब भी इस गाँव में किसी बेटी का जन्म होता है, तो उस घर के सदस्य 10 पेड़ लगाते है | इस परंपरा से लोगों की आमदनी में भी वृद्धि हो रही है। लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं और पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है |
बेटी की शादी तक बड़े हो जाते है पेड़
यहा लगाये गये पोधे उस समय तक बड़े हो जाते है, जब तक उन बेटियों की शादी होती है तब तक यह बड़े हो जाते है | इससे परिवार वालों को इससे आर्थिक मदद मिल जाते हैं और सबसे बड़ी बात कि इन पौधों के कारण गांव भी हरा-भरा हो गया है।
इस गांव में आज 4 एकड़ की जमीन पर केवल पौधे ही लगे हुए हैं। जिससे यह हरा भरा भी रहता है |