हम सभी जीवन में किसी ना किसी परेशानी से गुजरते रहते है | इन मुसीबतों को कम करने के लिए हमारे शास्त्रों में कई तरह के उपाय बताये गये है, जिसके करने से कई परेशानिया कम हो जाती है | ऐसा ही आज हम आपको अमावस्या के दिन करने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे है |
शास्त्रों के अनुसार अमावस्या और पूर्णिमा के दिन को विशेष माना गया है | इसके साथ ही अलग महीनों में आने वाली अमावस्या-पूर्णिमा का भी अपना महत्व होता है | इनमे से एक पितृ मोक्ष अमावस्या आती है, इस दिन पितरो का श्राद्ध किया जाता है |
इस दिन कुछ उपाय आपको जीवन में कई परेशानियों को दूर कर सकते है |
जैसे –
* अमावस्या के दिन चींटी, पक्षी, गाय, कुत्ता, कौवा को भोजन पानी दे |
* इस दिन चंदन या केसर का तिलक लगाएं और पिली चीजो का दान करे |
* घर में सफाई कर चारों कोनों में गंगाजल का छिड़काव करें |
* इस दिन खीर बनाकर ब्राह्मण को भोजन कराने से बहुत फायदा होता है |
* इस दिन सफेद फूल पानी में प्रवाहित करने से पितरों को शांति मिलती है |
* अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में एक दीया जलाएं |
आपको पता है की, अमावस्या के दिन चंद्रमा दिखाई नहीं देता है | इस दिन दान और उपाय करने से पितृ दोष, छाया दोष और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं | इसके साथ ही लम्बी बीमारी में भी आपको बहुत फायदा मिलता है और घर में शांति बनी रहती है | इसके साथ ही आप इस दिन तर्पण भी कर सकते है, यह आपको बहुत फायदा पहुचाता है |