छतीसगढ़ के एक छोटे लड़के ने आज सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रखी है। सहदेव दिर्डो आज उनके गाये हुए गाने ‘बचपन का प्यार’ द्वारा पुरे भारत में जाने जाते है। उनका लेटेस्ट एक वीडियो भी वाइरल हो रहा है, जिसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर काफी देखा जा रहा है। उनके गाने के नए वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह इंटरनेट पर छा गए हैं। आज हम आपको उनकी सम्प्पति के बारे में आपको बताने जा रहे है।
कैसे वायरल हुआ सहदेव?
सहदेव दिर्डो छत्तीसगढ़ में आने वाले सुकमा जिले के छिंदगढ़ प्रखंड के रहने वाले है। यह कुछ दिन पहले ही वाइरल हुए इनके वीडियो से लोगो के पहचाने जाने लगे है। दो साल पहले, सहदेव के शिक्षक ने उन्हें स्कूल में ‘बचपन का प्यार’ वाला गाना गाने के लिए कहा और फिर सहदेव का वीडियो रिकॉर्ड किया। इस रिकॉर्ड किए गए वीडियो को उन्होंने 2 साल बाद इंटरनेट पर शेयर कर दिया, जिसके बाद उनका यह वीडियो काफी वाइरल हुआ और वह रातो रात फेमस हो गया।
बादशाह के साथ गाया गाना
जब उनका गाना मशहूर हो गया तब उनका साथ बादशाह ने दिया। जिन्होने अपने तरीके से इस बच्चे को पूरी दुनिया मे मशहूर कर दिया है । रैपर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर सहदेव के बचपन का प्यार का रीमिक्स पोस्ट किया था, जिसमे सिंगर आस्था गिल को भी देखा गया। उसके साथ ही उन्होंने लिखा की रीमिक्स हितेन द्वारा बनाया गया था।
कितनी संपत्ति का मालिक बन गया है सहदेव?
सोशल मीडिया ने बादशाह के वीडियो में बचपन का प्यार के पीछे की आवाज की तलाश शुरू कर दी और आखिरकार सहदेव की मूल क्लिप मिल गई। उसके बाद सहदेव को उनसे चंडीगढ़ में मिलने और उनके साथ डुएट गीत गाने की पेशकश भी की। इंस्टाग्राम बायो ग्राफी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक सहदेव की कुल संपत्ति 20 से 40 लाख के बीच बताई जा रही हैं।
इसमें उन्हें कई तरह के इनाम भी दिए गए है, जिसमे बादशाह के साथ गाने, इंडियन आइडल जैसे मंच पर परफॉर्म और ईनाम राशि से जमा की हैं।