जलती हुई बिल्डिंग की खिड़की से झूलते 2 किशोरों का खौफनाक वीडियो वायरल, देख लोगों की थम गई सांसें

जलती हुई बिल्डिंग की खिड़की से झूलते 2 किशोरों का खौफनाक वीडियो वायरल

इस समय सोशल मीडिया पर एक जलती हुई बिल्डिंग का वीडियो वाइरल हो रहा है, इसमे आप देख सकते है, की किस तरह से खिड़की से दो किशोरों लटक रहे है | यह खौफनाक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर काफी हेरान भी है | इस वीडियो में 13 और 18 साल की उम्र के दो किशोर एक ही मंजिल की खिड़की के बाहर पाइप से लटककर खुद को बचाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे है | जिस बिल्डिंग से वह लटक रहे है, उसकी 5वी मंजिल पर भीषण आग लगी हुई है | और उसमें से धुएं का गुबार निकल रहा है और लोगो के बिच अफरा तफरी मची हुई है |

वीडियो में आप देख सकते है, की एक लड़की बिल्डिंग की खिड़की से एक लड़की लटकी हुई है उसके बाद वह खिड़की के बगल वाली पाइप को पकड़ने में कामयाब हो जाती है | इस दौरान खिड़की से तेज धुआं निकलता हुआ देखा जा सकता है | वीडियो में देख सकते है, की उसको बचाने के लिए लोग बिल्डिंग के नीचे चादर लेकर खड़े है | उसके बाद खिड़की से एक लड़का बाहर निकलता हुआ नजर आता है | लड़की, लड़के का हाथ पकड़कर उसे भी अपने साथ पाइप पर ले आती है | लेकिन इसके बाद जो कुछ भी होता है, वह और भी भयावह है | अचानक खिड़की से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगती हैं. ये देखते ही दोनों पाइप से तेजी से सरकते हुए नीचे आ जाते हैं | इस पुरे मामले में अच्छी बात यह रही को दोनों किशोर जलती हुई इमारत से सुरक्षित बच निकलते और उन्हें किसी तरह को चोंट नही आई है | यह वाइरल विडियो अमेरिका के न्यूयॉर्क का बताया जा रहा है |

इस वीडियो में आप देख सकते है, की दोनों किशोरों ने कैसे बहादुरी के साथ खुद को बचाया और पाइप के सहारे पांचवीं मंजिल से नीचे आए | इस वीडियो को ट्विटर पर @GoodNewsCorres1 नामक के हैंडल से शेयर किया गया है और इसको भी तक कई लोगो द्वारा देखा जा चूका और लगातार इसको लोग देख रहे है | आप भी इस विडियो को देख सोशल मीडिया पर देख सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top