गर्लफ्रेंड को 10 सालों तक एक कमरे में छिपाकर रखा, 10 साल बाद की शादी।

गर्लफ्रेंड को 10 सालों तक एक कमरे में छिपाकर रखा, 10 साल बाद की शादी

कई बार लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में सभी बाते छुपा कर रखते है | कभी कभी वह उसे अपने घर में भी थोड़ी देर के लिए छुपा लेते है, यदि उनके पेरेंट्स अचानक आ जाते है | लेकिन क्या कभी आपने सुना है की किसी लड़के ने गर्लफ्रेंड को 10 सालो तक घर में छुपा के रखा हो | यह सुनने में आपको अजीब लगेगा लेकिन यह सच है | आज हम आपको एक एसे ही लडके के बारे में बताने जा रहे है, जिसने ऐसा किया है |

गर्लफ्रेंड को 10 सालों तक एक कमरे में छिपाकर रखा
यह हेरान करने वाला मामला केरल के पलक्कड़ का है। जहा रहमान नाम के शख्स ने अपनी प्रेमिका सजिता को अपने कमरे में दस सालों तक घरवालो से छुपाकर कर रखा है | इतने समय तक छुपकर रखने के बाद उसने उससे स्थानीय सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर शादी की है |

गर्लफ्रेंड को 10 सालों तक एक कमरे में छिपाकर रखा
लेकिन इस बात की भनक उसके घरवालों को भी नहीं लगी। की उनके घर में इतने समय से एक लड़की रह रही है |
इस मामले के खुलाशा तब हुआ जब केरल राज्य महिला आयोग ने रहमान के खिलाफ ये मामला दर्ज किया था, उसने एक महिला को इतने समय तक बंदी बना रखा है। पुलिस ने इस मामले में बताया की रहमान पिछले दस सालों से इस महिला की देखरेख कर रहा था। वह महिला रहमान की गर्लफ्रेंड है जिसे उसने घर में दस सालों तक छिपाए रखा था।

गर्लफ्रेंड को 10 सालों तक एक कमरे में छिपाकर रखा
आपको बता दे की दस साल पहले केरल के पलक्‍कड़ स्थित अयालुर गांव की एक लड़की अचानक गायब हो गई थी। परिवारवालों ने इसे धुन्धने की काफी कोशिश की लेकिन वह नही मिली थी | उन्होंने तो उसके जिंदा होने की उम्मीद ही छोड़ दी।
लेकिन यह लड़की अपने पड़ोस में रहने वाले रहमान से प्‍यार होने के बाद उसी के साथ उसके घर चली गयी थी | प्रेमिका को छुपके से घर के कमरे में लाकर छिपा दिया था। बस तभी से साजिता अपने प्रेमी के साथ ही रह रही थी।

पुलिस द्वारा यह मामला कोर्ट में चला गया, जहा से से कोर्ट ने कपल को साथ रहने की अनुमति दे दी। उधर रहमान के परिजनों को इस बात का पता चला तो वह भी आश्चर्य कर रहे है | लेकिन अब दोनों ने शादी कर ली है और एक दुसरे के साथ रहने का फेसला किया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top