भारत के इस शहर में हो रही लड़कियों की जल्दी-जल्दी शादियां, वजह जानकर हैरान होंगे आप

shadi

हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि सरकार अब लड़कियों के शादी की उम्र को बढ़ाने वाली है और इस बात के सामने आते ही कई सारे मुस्लिम परिवारों में यह चिंता का विषय बन गया। कई सारी लड़कियों की शादियां तुरंत ही करवाई जाने लगी, क्योंकि उनके परिवार वालों को यह डर है कि अगर नया कानून पास हो गया तो उन्हें अपनी लड़कियों की शादी के लिए 18 नहीं बल्कि 21 वर्ष तक इंतजार करना पड़ेगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 15 से 18 वर्ष के 65 लाख लड़कियां हैं। हालांकि भारत में काफी ज्यादा जनसंख्या होने की वजह से यह आंकड़ा स्पष्ट नहीं है और भारत में जरूरत से ज्यादा लोकतंत्र होने की वजह से भी यहां पर किसी कानून को लागू कर पाना जल्दी संभव नहीं हो पाता है।

यह कानून पारित होने के बाद काफी बदलाव भी करने होंगे। स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 और हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में लड़कियों के विवाह की उम्र 18 वर्ष है, उसे भी बढ़ाकर 21 वर्ष करना होगा।
इसके अलावा बाल विवाह निषेध कानून को भी बदलना होगा क्योंकि वहां भी लड़कियों के विवाह की उम्र 18 वर्ष है।

इन सब कानूनों को लागू करने की समस्या के अलावा एक और समस्या यह भी है कि मुस्लिम में एक्ट के अनुसार लड़कियों की शादी की उम्र 15 वर्ष है और यदि भारत में कानून लागू हो जाता है तो मुस्लिमों में भी इस कानून के पालन किए जाने की बात को स्वीकारना काफी मुश्किल है।

हैदराबाद केस स्टडी

हैदराबाद से यह खबर सामने आई है कि वहां ही रहने वाले निवासी हैदर जाफरी के बड़े भाई की लड़की, जिनकी उम्र 18 वर्ष है। उनकी शादी करा दी गई है क्योंकि उनके परिवार वालों को यह डर है कि नए कानून के आने के बाद उन्हें अपने बेटी की शादी के लिए 21 वर्ष तक रुकना होगा। इनके अलावा कई सारे मुस्लिम परिवारों ने यह करना शुरू कर दिया है।

जब इनके बारे में कई सारी मुस्लिम परिवारों की लड़कियों से पूछा गया तो कुछ लड़कियों का मानना था कि परिवार वालों की आर्थिक स्थितियां भी सही नहीं होती है।‌जिनकी वजह से वह अपनी बेटियों की शादियां जल्दी करा देते हैं। उनके अलावा कुछ लड़कियों का यह भी मानना था कि वह केवल अपने लड़कियों से छुटकारा पाने के लिए ऐसा करते हैं।

आपके इस कानून के पारित होने और लड़कियों के जल्दी शादी करा देने के बारे में क्या राय है, हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top