दोस्तों आपने सुप पीने के बारे में जरूर सुना है, लेकन क्या अपने कभी कोबरा के सूप के बारे में सुना है। आज हम आपको ऐसे ही एक मामले को बताने जा रहे है जो चीन से आया है। यहां कोबरा सांप के कटे सिर ने एक शख्स को डंस लिया। सांप के डंसने से शख्स की मौत हो गई। जानिये इसकी पूरी खबर को।
बताया गया है की एक शख्स ने सूप बनाने के लिए कोबरा सांप को कई टुकड़ों में काटा था। वह एक रेस्टोरेंट में काम करता था। उसे किसी ग्राहक ने कोबरा का सूप ऑर्डर किया था। जिसका सुप बनाना था, लेकिन उसके साथ यह भयानक हादसा हो गया।
चीन में बेहद मशहूर है कोबरा सूप
आपको बता दे की दक्षिणी चीन में काफी लोकप्रिय है कोबरा का सूप पीना। दक्षिणी चीन में कोबरा सांप के स्किन से बना सूप काफी पिया जाता है। लोग काफी चाव से इसका सेवन करते हैं। ऐसी के लिए एक रेस्तरां में कोबरा सांप के स्किन को हटाकर उसके मांस को पकाकर सूप बनाया जाता है। इसके लिए एक चीन के फोशन में रहने वाले पेंग फैन को कोबरा सूप बनाना भारी पड़ गया। जिससे उसकी मोत हो गयी।
मरने के बाद भी सांप ने कैसे डसा?
पेंग ने एक ग्राहक की मांग पर पहले सांप को काटा। जिसके कई टुकड़े किए गए । जब वो कोबरा के कटे सिर को डस्टबिन में डालने जा रहा था तभी सांप के कटे फन ने पेंग की अंगुली में डंस लिया। उसके डसने से पेंग की कुछ ही पलों में मौत हो गई। उसका जहर काफी खतरनाक था।
हम सभी जानते है की कोबरा का जहर काफी खतरनाक होता है। लेकिन फिर भी इस तरह का सुप चीन में पीना आम बात है। इसके जहर की एक बूंद कई लोगों की जान ले सकती है। कोबरा के जहर में न्यूरोटॉक्सिन्स होता है जिसकी एक बूंद से महज आधे घंटे में किसी की जान जा सकती है। कई बार इसके काटने के बाद लोगो को लकवा मार जाता है।