लड़की को इंप्रेस करने के लिए लड़के ने किया स्टंट… लेकिन भारी पड़ा‌ – वीडियो

viral video

सोशल मीडिया पर कभी-कभी लोग खुद की वीडियो को वायरल करने के लिए अजीबोगरीब स्टंट कर जाते हैं और स्टंट करना उन पर ही भारी पड़ जाता है।‌ इन दिनों फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का और लड़की स्टंट करते हैं लेकिन खुद को ही चोटिल कर देते हैं।

केवल कुछ फॉलोअर्स पढ़ाने और जरा सा फेमस होने के लिए अपनी जान तक को जोखिम में डालना, इन लोगों को आसान लगता है और खतरनाक स्टंट को करने से भी नहीं डरते हैं। जिसकी वजह से कई बार वह हंसी का वजह भी बन जाते हैं। अभी के युवाओं में स्टंट करने का कुछ ज्यादा ही प्रचलन चल रहा है। वह इसे बच्चों का खेल समझ लेते हैं और बिना किसी प्रैक्टिस की इसे करने लग जाते हैं।

उनकी एक चूक होने की वजह से वह चोटिल हो जाते हैं। इस वीडियो में भी आप देखेंगे कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की कोशिश करता है। लेकिन स्टंट फेल होने की वजह से जमीन पर गिर जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह लड़का लड़की को पीछे बैठा कर बाइक से जा रहा होता है और अचानक से ही वह बाइक की स्पीड तेज कर देता है, फिर झटके से आगे का ब्रेक लगाते ही, पिछला पहिया हवा में उठने के बजाय वह दोनों ही बाइक से आगे की ओर गिर जाते हैं। उन्हें बुरी तरह चोट लग जाती है।

वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग सावधानी बरतने की बातें भी कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजाक उड़ाते हुए कमेंट करें हैं कि जो लोग ज्यादा हीरो बनते हैं उनके साथ ऐसा ही होता है।‌वहीं कई यूज़र से कमेंट सेक्शन में काफी हंसी वाली इमोजी भेज कर उन दोनों की मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर punjabi_industry_ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई हजार लोगों ने देख लिया है और वीडियो के व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top