कई बार जंगली जानवर गाँव में आ जाते है, जिसके कारण कई परेशानी हो सकती है | अक्सर जंगल के किनारे बसे हुए गांव में कई जानवर आ जाते हैं। ऐसा ही वाक्या एक गांव से सामने आया है, जिसमे एक शख्स अपने पालतू जानवर को बचाने के लिए शेर से भिड़ जाता है। उसकी बहादुरी देख सभी लोग दंग रह जाते है |
सोशल मीडिया पर इस समय यह विडियो काफी वायरल हो रहा ह, ज्सिमे आप देख सकते है की एक शख्स हाथ में लकड़ी लेकर आते हुए दिखाई देता है। उसके सामने अचानक से पालतू गाय दौड़ती हुई दूसरे रास्ते से निकलती है। शख्स पूरी तरह से घबरा जाता है। वह यह नही समझ पाता है की यह क्या हो रहा है |
उसके बाद अचानक से जब गाय के पीछे से एक बकरी दौड़ते हुए आती है और उसे शेर अपने जबड़े में पकड़ लेता है। इसके बाद वह शख्स अपनी लकड़ी को शेर के सामने फेंक कर उसे मारता है। लेकिन जब तक वह लकड़ी शेर को लगती, तब तक वह भाग चुका होता है। उसके बाद और भी कई जानवर बाहर दौड़ते हुए निकलतें हैं, जिन्हें विडियो में आप देख सकते है ।
गुजरात के अमरेली जिले की एक गौशाला में 15 फीट ऊंची दिवार फांदकर एक शेर घुस आया. सभी गाय जान बचाने के लिए भागने लगी. इसी दौरान गौशाला के केयरटेकर देवशी भाई वाढेर निडर होकर एक लकड़ी लेकर ही शेर का सामना किया और उसे भगा दिया. ये पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई.#Amazing pic.twitter.com/JappIvubc6
— Parvez Sagar (@itsparvezsagar) June 19, 2019
इस विडियो को देखने वाले सभी लोग उस इन्सान की तारीफ कर रहे है, जिसने एक लकड़ी से उस शेर को भगा दिया | जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह शख्स का फैन हो जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि जिसके पास जिगर होता है और कुछ भी कर सकता है |