रोहिणी कोर्ट में हुआ गैंगवॉर: कोर्ट रूम के अंदर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत | देखे –

रोहिणी कोर्ट में हुआ गैंगवॉर

आपको बता दे की देश की राजधानी दिल्ली से आज बड़ी खबर आई है | जहा पर एक गेंगवार हुआ है जिसमे 3 व्यक्ति की मोत हो गयी है, आइये जानते है पूरी खबर को |

रोहिणी कोर्ट में हुआ गैंगवॉर

यह घटना आज सुबह की है | जिसमे रोहिणी कोर्ट के परिसर में फायरिंग में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी समेत तीन लोगों की मौत हुई है | इसके साथ ही कई लोग घायल भी हुए है, दिल्ली पुलिस द्वारा बताया गया की रोहिणी कोर्ट में दो हमलावर वकीलों की ड्रेस में पहुचे थे, जिसके बाद फायरिंग शुरू हुई थी |

जेसे वह अंदर आये उसके बाद उन्होंने गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद वह तेनात सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में दो शूटरों को मार गिराया | इसमें गोगी को गोली लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |

रोहिणी कोर्ट में हुआ गैंगवॉर

यह घटना तब हुई जब गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया गया | पुलिस द्वारा जिन दो हमलावरों को मार गिराया उनमे से एक पर 50,000 रुपये का इनाम था |
उसके बाद से ही रोहिणी कोर्ट परिसर में दहसत का माहोल बना हुआ है | दिनदहाड़े गोलीबारी से वह मोजूद सभी लोग दहशत में आ गये | रोहिणी कोर्ट में वकील ललित कुमार ने बताया कि घटना गोगी की सुनवाई के दौरान दोपहर 1 बजे के आसपास हुई | उस समय जज, स्टॉफ और वकील भी वही मौजूद थे |

इस घटना के पीछे बताया गया की पुलिस द्वारा ठीक से चेकिंग नहीं हो पाती है | यह घटना एक बड़ी लापरवाही है | हमलावर ने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं, जिसके बाद पुलिस तरफ से 25-30 गोलियां चलाई गयी |
आपको बता दे की मोस्टवांटेड गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी को उसके तीन साथियों के साथ अरेस्ट किया गया था | इस पर दिल्ली में 4 और हरियाणा में 3 लाख का इनाम घोषित था | इसके केस की सुनवाई के दोरान कोर्ट में लाया गया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top