भारत की संस्कृति सबसे अलग है और इसे आज दुनिया भर में पहचान मिली है | भारत को परंपरा और संस्कारों से लबरेज देश माना जाता है | हमारे यहां आए हुए मेहमान को भी भगवान का दर्जा दिया जाता है। इसलिए यहा पर बाहर से आने वाले लोगो को भारत सबसे ज्यादा पसंद होता है |
आज हम आपको एक एसी ही विदेशी महिला के बारे में आपको बताने जा रहे है, जो भारत भ्रमण पर आई थी और उसने यही पर एक पुजारी शादी कर ली है | इस प्रेम कहानी को आज सोशल मीडिया पर काफी लोगो द्वारा पसंद किया जा रहा है |
यह महिला भारत की शालीनता और खूबसूरती को देखने के लिए उत्तराखंड आई थी जहां उसे मंदिर के पुजारी से प्रेम हो गया उसके बाद उसने यही रहकर उनके साथ जीवन बिताने के बारे में सोचा।
आपको बता दे की यह मामला उत्तराखंड के श्रीनगर के प्रसिद्ध पैटर्न धारा मंदिर का है | जहा पर एक सन्यासी बाबा बर्फानी दास के साथ हिंदू रीति रिवाज से ऑस्ट्रिलियाँ महिला ने शादी रचा ली और वह अब ख़ुशी ख़ुशी अपना जीवन बिता रही है।
इस महिला का नाम जूलिया है इसकी उम्र 40 वर्ष है | यह नवरात्रि के मौके पर बद्रीनाथ आई थी। उनके साथ उनका 5 साल का बेटा भी था। बल्कि उनका एक 14 साल का बेटा ऑस्ट्रेलिया में ही था जो पढ़ाई कर रहा था। उसी समय उसकी मुलाकात बाबा सिद्ध नाथ महाराज बर्फानी धाम से हुई। वह कई समय तक उनके आश्रम में रही और ब्रह्मविद्या का ज्ञान भी लिया। जूलिया का छोटा बेटा बाबा को पिताजी कहकर ही बुलाने लगा था जिसके बाद जूलिया ने पंडित से ही शादी करने का निर्णय ले लिया। उन्होंने मंदिर के सभी सदस्यों के सामने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई।
उन्होंने अपना नाम भी बदल कर माता ऋषिवन करा लिया है। वहीं दोनों बेटों का नाम विद्वान और विशाल रख लिया है। जूलिया की शादी पहले ही हो चुकी थी लेकिन किसी कारणवश उनका तलाक हो गया था।
जूलिया का कहना है कि, अब वह उनके साथ खुश है और भारत में आने के बाद वह अपना जीवन खुशहाल रूप से व्यतीत कर रही है।