
एक पिता और बेटी का रिश्ता बहुत ही अनोखा होता है | इस रिश्ते को सिर्फ एक पिता और उसकी बेटी ही समझ सकते है | लेकिन आज हम आपको एक पिता और बेटी की घटना को बता रहे है, जो आपको भाउक कर देगी | सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वाइरल हो रही है, जिसमे एक पिता अपनी 5 साल की बेटी के साथ कब्र में सोता हुआ दिखाई दे रहा है | इस तरह की तस्वीरें देखकर पहले आप समझ नहीं पाएंगे पर जब आप इसके पीछे की वजह को जान जायगे तो आप भी इसे जानकर भावुक हो जायेगे |
आपको बता दे की यह मामला चीन सिचुआन प्रांत का है और यहाँ के झांग लेयोंग नाम एक शख्स की अपनी मासूम सी बेटी के साथ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। ये शख्स अपनी बेटी के साथ तस्वीरों और वीडियो में एक कब्र नुमा गड्ढे के अंदर खेलता नजर आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब इस शख्स से पुछा गया की वो ऐसा क्यों करता है। तो उसने बताया की ये उसकी इस बेटी की कब्र है और वह दोनों एक साथ इसमे सोते है | जब बच्ची अभी जिन्दा है तो उसकी कब्र क्यों खोदी गयी ? इस सवाल के जवाब में उसने बताया की उनकी बेटी को जन्म से ही एक गंभीर रक्त विकार है यानी ब्लड डिसऑर्डर की बिमारी है। जिसको सही करने के लिए उन्होंने काफी प्रयास किये और लाखो रूपी भी लगाये लेकिन यह बीमारी ठीक नही हुई |
डॉक्टर भी अब जवाब दे चुके है, की उनकी बच्ची के पास ज्यादा दिन नहीं है। झांग पेशे से किसान है और उनके परिवार की आमदनी भी कुछ ख़ास नहीं है। बच्ची के इलाज के लिए उन्होंने बाहर के लोगों से कर्ज लिया था और उन्हें और कर्ज भी नहीं मिल पा रहा है।
अब उनके पास इलाज के लिए पेसे नही है, इसलिए वह अब बचा हुआ समय अपनी बच्ची के साथ बिता रहे है। इसलिए वह कब्र में खेलना और सोना भी वो अपनी बच्ची के लिए कर रहे है। वो अपनी बच्ची को खुश देखना चाहते है और अपने खेत में उन्होंने अपनी बच्ची के लिए खुद कब्र खोदी है। वो रोज यहां अपनी बच्ची के साथ आते है और यहाँ खूब वक्त बिताते है।
उनका कहना है की वह ऐसा इसलिए कर रहे है, क्युकी इस जगह उनकी बच्ची का दिल इस जगह लग जायेगा और मौत के बाद वो इस कब्र में सुकून से रह पायेगी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को काफी भावुक किया है और लोग इस बच्ची के लिए काफी दुआए भी कर रहे है |