जब घर में नया मेहमान आता है तो सबसे ज्यादा ख़ुशी उसके पिता को होती है। क्युकी माँ बाप को नए बच्चे की सबसे ज्यादा चाहत होती है | वह अपने पिता बनने के अनुभव को एन्जॉय करता है। लेकिन आज एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे एक पिता अपने बेटे का चेहरा देखकर डर गया जानिये क्या है।
पूरा मामला
यह बात अफ्रीकी देश रवांडा की जहा नवजात बच्चे का चेहरा देखा तो उसके पिता डर गये और बीवी को छोड़कर चला गया। उसका कहना है कि यह मेरा नहीं एलियन का बच्चा है। उसने अपनी बीवी से बच्चे को मार डालने को भी कहा |
महिला का नाम बाजेनेजा लिबर्टा है। उसने एक अनोखे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है | ऐसा इसलिए हुआ है, क्युकी उसे अजीब सिंड्रोम बीमारी है जिससे उसका चेहरा इस तरह का हो गया है | अजीब चेहरा देख पिता इतना डर गया कि उसने बच्चे को अपने साथ रखने से भी इनकार कर दिया।
लेकिन महिला ने अपने बच्चों का इलाज करवाने की ठान ली, इसके लिए वह लोगो से मदद भी ले रही है और चंदा भी इकट्ठा करने लगी। डॉक्टर अभी पूरी तरह से नही बता पाए की बच्चे को कोनसी बीमारी है |
बच्चे का सिर दिखने में अजीब है और यह त्रिकोण जैसा दिखाई दे रहा है। बच्चे का सिर आकार में भी बहुत बड़ा है। उसकी मां ने अपनी स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की है |
जब उनकी कहानी वायरल हुई तो लोग मदद को सामने आने लगे। बच्चे का इलाज हो सके इसलिए एक फंड पेज बनाया गया, जिसमे लोग पैसा दान करने लगे है | माँ की चाहत है की वह अपने बेटे का इलाज अच्छे डॉक्टर से करवाए और उसका बच्चा जल्दी ठीक हो जाये |
अभी तक महिला के खाते में लगभग 58 लाख रुपए जमा हो गए हैं। लोग बड़ी संख्या में महिला के बेटे के इलाज के लिए दान कर रहे हैं। जल्द ही उसका इलाज शुरू किया जाएगा |