शादी की सालगिरह पर Farah Khan ने पति Shirish Kunder संग शेयर की फोटोज, ट्रोल्स बोले- दोनों बहने लग रहीं

फराह खान आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती है और इन्होने कई फिल्मो में काम किया है | आपको बता दे फराह और शिरीष कुंदर ने 2004 में शादी की थी जो की आज अपनी 17वीं सालगिरह मना रहे हैं, इस खास मोके पर उन्होंने अपने फोटो को शेयर किया है | लेकिन फोटो को शेयर करने के बाद इन्हें फेंस की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है | फराह आज के समय में बॉलीवुड की जानी मानी निर्देशक और कोरियोग्राफर के रूप में जानी जाती है | फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी को 17 साल पूरे हो गए है | इसके लिए फराह ने शिरीष के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है | जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है उसे शादी के समय शिरीष खींची थी | लेकिन कुछ यूजर्स इस फोटो की वजह से फराह को ट्रोल भी कर रहे हैं और कुछ कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं | कुछ यूजर्स का कहना है की फोटो में फराह और शिरीष एक जैसे दिख रहे हैं |

बालों को लेकर फेंस ने उड़ाया मजाक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

आप शेयर की हुई तस्वीरों में देख सकते है, की दोनों ने पिंक और ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हुए हैं | एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों में से फराह खान कौन हैं?’ एक अन्य… ने लिखा, की इसमे दोनों एक दुसरे की ‘बहनें लग रही हैं?’ एक और यूजर ने लिखा, ‘दोनों लड़की लग रहे हैं यार.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपने एक जैसे बालों की वजह से शादी की थी क्या?’ इस तरह के कई कमेंट भी आपको इसमे देखने को मिल रहे है | साथ ही कुछ लोग इन्हें शादी की शुभकामनाये भी दे रहे है |

शिशिर ने किया था फराह को प्रपोज

आपको बता दे की शादी करने से पहले शिशिर कुंदर ने फराह खान को साल 2004 में शादी के लिए प्रपोज किया था | दोनों की उम्र के बीच 8 साल का अंतर है लेकिन उसके बाद भी दोनों में आज बहुत प्यार है | साल 2008 में फराह खान ने अपने बच्चों जार, आन्या और डीवा को जन्म दिया था | फराह और शिरीष ने साथ में कई बेहतरीन फिल्मो का निर्देशन किया है, जिसमे ‘मैं हूं ना, ‘तीस मार खान’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘जान-ए-मन’ जैसी फिल्मे शामिल है |
आप भी इनके द्वारा शेयर की गयी फोटो को सोशल मीडिया पर देख सकते है और दोनों को बधाई दे सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top