इतिहास में कई राजा और महाराजा हुए है, जिनके कई अच्छे और कई क्रूर है। लेकिन ऐसा नहीं है की सिर्फ राजा ही उस समय क्रूर होते थे, कई महारानियाँ भी राजाओ से ज्यादा क्रूर हुआ करती है। यदि इतिहास के पन्ने पलटते हैं, तो उसमे आपको कई ऐसे राजा- महाराजाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। जो काफी दुष्ट स्वभाव के होते थे । उसी तरह रानिया भी होती थी, आज हम आपको एक ऐसी ही महारानी के बारे में आपको बतायेगे जिसने क्रूरता की सभी हदे पार कर दी थी।
इस महारानी को दुनिया में सीरियल किलर्स के नाम से भी जाना जाता है। इसने सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया जिसमे ज्यादातर मर्द थे। इस महारानी का शौक ऐसा था। जिसे सुनकर आपका दिल दहल जाएगा।
इस महारानी का नाम एलिजाबेथ बाथरी है, जो इतिहास की सबसे खतरनाक और वहशी महिला सीरियल किलर के तौर पर जानी जाती है। इस रानी ने साल 1585 से 1610 के बीच बाथरी ने 600 से भी ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया था। ऐसा माना जाता है की एलिजाबेथ को खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कुंवारी लड़कियों के खून से नहाने की सलाह दी थी। इसलिए वह ऐसा करती थी।
कौन थीं एलिजाबेथ
एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य के एक अमीर घराने से ताल्लुकात रखती थी। उन्होंने ‘फेरेंक नैडेस्डी’ नामक व्यक्ति से शादी की थी, जो कि तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी के राष्ट्रीय हीरो था। कहा जाता था की वह अपने पति के सामने भी लड़कियों का शिकार करती थी। वे स्लोवानिया के चास्चिस स्थित अपने महल में रहती थी जहा पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता था।
कहा जाता है की उसने खून से नहाने के लिए साल 1585 से 1610 के दौरान लगभग 650 से भी ज्यादा लड़कियों को काट कर उनकी हत्या कर दी थी और हत्या के बाद वह इनके खून को एक टब में भरवाती थी, जिसमे वह घंटों नहाती थी। उन्हें कुंवारी लड़कियों के खून से नहाने का शौक था।
ऐसे बनाती थी ग़रीब लड़कियों को शिकार…
वह लड़कियों को फंसाने के लिए बहुत बड़ा जाल बुनती थी। एक ऊंचे रसूख वाली महिला होने की वजह से वो आसपास के गांवों की गरीब लड़कियों को अपने महल में अच्छे पैसों के दम पर काम के लिए रखती थी। जब लड़किया उसके महल में आती थीं, वो उन्हें अपना शिकार बना लेती थी। लेकिन जब इलाके में लड़कियों की संख्या काफी कम हो गई, तो उसने ऊंचे परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाना शुरू कर।