अपने बच्चो की रक्षा करने के लिए सभी माँ बाप किसी भी मुसीबत से लड़ जाते है, फिर इन्सान हो या जानवर | आज हम आपको एक ऐसा ही विडियो दिखने जा रहे हैम जिसमे आप देख सकते है की एक हथिनी अपने बच्चे को बचाने के लिए किस तरह से एक मगरमच्छ का सामना करती है |
हम सभी जानते है की, नदियों में बहुत से जलीय जीव पाए जाते हैं, लेकिन अधिकतर खतरनाक नही होते है, पानी में सबसे ज्यादा खतरनाक जीव मगरमच्छ होता है | उसके जबड़े इतने मजबूत होते हैं कि वो मोटी से मोटी खाल वाले जानवरों को भी मार डालने में सफल रहता है |
हम आपको आज एक मगरमच्छ और हथिनी का विडियो दिखा रहे है | यह अफ्रीकी देश जाम्बिया से सामने आया है | जहां पर एक हथिनी अपने बच्चे को बचाने के लिए खूंखार मगरमच्छ से भिड़ गई। इस लड़ाई का जो अंजाम हुआ, उसे देखकर सब हैरान हैं।
सोशल मीडिया पर इस विडियो को काफी देखा जा रहा है | जब एक हथिनी अपने बच्चे को बचाने के लिए पानी के सबसे खूंखार मगरमच्छ से भिड़ गई |
इस घटना का विडियो वाइरल हुआ है, यह विडियो 1.5 मिनट का है | इसमे आप देख सकते है की, एक मगरमच्छ पानी में घात लगाए अपने शिकार का इंतजार कर रहा है | उस समय एक हाथियों का झुंड पानी पीने आता है, इस झुंड का एक नन्हा हाथी पानी के अंदर तक चला जाता है | जब वह पानी पी रहा होता है, उस समय अचानक से मगरमच्छ उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है |
मगरमच्छ नन्हे हाथी की सूंड को अपने जबड़ों में दबा लेता है | लेकिन जब उस बच्चे की माँ यानिकी हथिनी यह सब देखती है तो वह इससे भीड़ जाती है और अपने बच्चे को छुड़ाने के लिए उस मगरमच्छ को मार देती है |
देखे वीडियो –
वीडियो में आप देख सकते है की, कीस तरह से हथिनी अपना पूरा भार मगरमच्छ पर डाल कर उसे कुचल देती है ओर अपने बच्चे को सुरक्षित बाहर ले आती है | इस विडियो को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अभी तक 11 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं और लगातार देखा जा रहा है |