आज यहां हम एक ऐसे हाथी के बच्चे के बारे में बता रहे हैं, जिसने एक आश्चर्यजनक इंसानियत के भाव को दर्शाया है। इस समय पृथ्वी पर जितने भी जानवर उपलब्ध हैं, उनमें हाथी को सबसे विशालकाय जानवर माना जाता है, साथ ही हाथी काफी समझदार भी होता है और मित्रवत व्यवहार करने पर बहुत जल्दी इंसानों का दोस्त भी बन जाता है। हाथी का बहुत सा वीडियो आपने देखा होगा, जिसमें वे पानी में बहुत मजे करते हैं। सूंड से एक दूसरे के ऊपर खूब पानी डालते हैं।
ट्विटर पर वायरल वीडियो
ऐसा ही एक हाथी के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया के एक प्लेटफॉर्म ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन उसमें हाथी की मस्ती नही दिखाई दे रही है बल्कि उसकी समझदारी दिखाई दे रही है।
A Baby Elephant thinks his caregiver is in trouble and comes over to help.
Credit: Imgur/SAFE4WORK pic.twitter.com/V9IwAg9sje
— Danny Deraney (@DannyDeraney) December 21, 2021
दरअसल एक व्यक्ति रिवर के पानी में कंधे तक डुबा था और पानी के मजे के रहा था लेकिन, किनारे पर खड़े हाथी के बच्चे को लगा कि वह व्यक्ति डूब रहा है और वह तुरंत ही पानी में उतर गया और अपनी पूरी कोशिश की, जिससे वह जल्द से जल्द उस व्यक्ति तक पहुंच जाय। ऐसा लग रहा था कि वह व्यक्ति डूब न जाय, इस बात का हाथी के बच्चे को डर था पर वास्तव में वह व्यक्ति डूब नहीं रहा था। हाथी जैसे ही उस व्यक्ति के पास पहुंचा,उसे अपनी सूंड से पकड़ कर ऊपर उठाते हुए किनारे पर करने की कोशिश करने लगा। वह व्यक्ति हाथी की इस हरकत से उस समय हंस रहा था।
हाथी के इस क्यूट वीडियो का लगभग 18 हजार से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं। लोग इस अद्भुत वीडियो को देखकर हाथी की प्रशंसा कर रहे हैं।