
पढ़ाई हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है और अपनी पढाई को पूरा करने के लिए हम सभी कोशिश भी करते है | लेक्नी हमारे यहा पर कुछ लडकिय पढाई से समझोता कर शादी करने के लिए तेयार हो जाती है | वही आज हम आपको एक एसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है, जिसने अपनी शादी होने के बावजूद भी अपनी पढाई को पूरा करने के लिए परीक्षा देने पहुची |
आपको बता दे की गया शहर के चांदचौरा मोहल्ला निवासी राजीव कुमार की पुत्री ऋचा कुमारी की बारात अरवल जिले पहुंची थी | इसकी इसी दिन शादी होना थी, उसकी शादी अरवल जिले के अशोक शर्मा के पुत्र राजीव कुमार के साथ हुई | शादी संपन्न होने के बाद सुबह में लड़के वाले तथा लड़की पक्ष के लोग विदाई की तैयारी में लगे हुए थे, लेकिन उस दुल्हन की परीक्षा भी थी |
ऋचा बीए पार्ट थर्ड में है, वह साइकोलॉजी से बीए ऑनर्स कर रही हैं | विदाई वाले दिन इसका पेपर भी था, इसलिए वह विदाई से पहले परीक्षा केंद्र गयी और उसने अपना पेपर दिया | ऋचा परीक्षा देने गई तो थोड़ी देर के लिए विदाई की कुछ रस्मो को रोक दिया गया | उसकी परीक्षा की जानकारी लड़के पक्ष वालो को दी गयी उसके बाद वह परीक्षा देने पहुची | परीक्षा केंद पर उसे दुल्हन के जोड़े में परीक्षा देते हर कोई हेरान था |
ऋचा के पढ़ाई के प्रति लग्न और परीक्षा की ललक को देख सभी लोगो ने साथ दिया | इस बीच दूल्हा अपने ससुराल में ही दुल्हन का इंतजार करते दिखा और परीक्षा से वापस लौटने के बाद ऋचा शाम को अपने मायके से ससुराल के लिए विदा हुई | आज इसकी खबर सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है और सभी लोग इस लड़की की तारीफ भी कर रहे है |