शादी में नशे में चूर दूल्हे ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, हक्की-बक्की रह गई दुल्हन: देखे Viral Video।

शादी में नशे में चूर दूल्हे ने की ऐसी शर्मनाक हरकत

शादी के कई वीडियो देखने लायक होते है, शादी में कुछ ऐसी ऐसी वीडियो वाइरल होती है जिन्हे देखकर लोग हैरान रह जाते है। आज हम आपको सोशल मीडिया पर एक वाइरल वीडियो को दिखाने जा रहे है, जिसमें आप शादी में नसे में चूर दूल्हे की हरकतों को देख सकते है। यह वीडियो नशे में चूर एक दूल्हे की वीडियो है जिसमे उसके साथ उसकी दुल्हन भी देखी जा रही है।

शादियों के वीडियो में आपको काफी धूम मस्ती देखने को मिलती है। शादी में हंसी-खुशी या दुख-दर्द के कुछ ऐसे पल जरूर होते हैं, जिन्हें कई सालों तक खूब याद किया जाता है। ऐसा ही कुछ यादगार पल आपको इस इंस्टाग्राम पर एक वेडिंग वीडियो में देखने को मिलेगा। जिसमें नशे में चूर दूल्हा स्टेज पर वरमाला की रस्म करते समय लड़खड़ाते हुए नजर आ रहा है।

दूल्हे के स्टेज पर लड़खड़ाए कदम

इस वीडियो में आप देख सकते है, की दूल्हे ने जमकर शराब पी रखी है और इसके कदम स्टेज पर ही लड़खड़ा रहे हैं। उसके सामने उसकी दुल्हन खड़ी हुई है लेकिन नशे में चूर होने के कारण उसे कुछ समझ में नहीं आता है और वो दुल्हन के बगल में खड़ी उसकी सास को वरमाला पहनाने लग जाता है।

उस समय दूल्हे को दुल्हन की माँ रोक लेती है और अपनी इस गलती को करने से रोक लेती है। इस पुरे घटना क्रम के दौरान वहा पर मौजूद लोग यह देखकर हैरान रह जाते है। उसे कुछ समझ में ही नहीं आता है कि आखिर हो क्या रहा है, उसके बाद दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहनाने की कोशिश करता है लेकिन उससे पहले ही लड़खड़ा कर वहीं सोफे पर गिर जाता है।

गिर जाने के बाद लोग उसे सहारा देकर खड़ा करते है, उसके बाद वह अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाता है। इस वीडियो को अब तक 6 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ऐसे सोशल मीडिया पर लगातार पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top