महिला के गर्भ में नहीं लिवर में पनप रहा था बच्चा, डॉक्टर बोले- पहले कभी नहीं देखा ऐसा केस

लीवर में भ्रूण का विकास देखकर डॉक्टर्स भी हो गए हैरान

पूरी दुनिया में बहुत सी ऐसी स्थिति घटित होती है, जो साइंस की समझ से भी परे होता है। ऐसे ही एक घटना घटित हुई है एक औरत की जिंदगी में, जिसे आने वाली खुशी की दस्तक सुनाई दे रही थी लेकिन, कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई अवाक रह गया। यहां तक कि आज का विज्ञान युग भी अचंभित है।

विज्ञान के लिए आश्चर्यजनक मामला :

लीवर में भ्रूण का विकास देखकर डॉक्टर्स भी हो गए हैरान

एक औरत की कोख में नन्हीं सी जान का आगमन अपने आप में अनोखा है। जब कोई महिला गर्भधारण करती है तो उसके गर्भाशय में बच्चे के रूप में एक जीव का शैनः- शैनः विकास होता है लेकिन, आज हम यहां जिस गर्भवती महिला की बात कर रहे हैं उसका भ्रूण उसके यूट्रस ( गर्भाशय) में नहीं बल्कि यकृत (लीवर) में पनप रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार, आज तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

कनाडा में सामने आया एक्टोपिक प्रेगनेंसी का केस :

कनाडा में एक महिला का एक्टोपिक प्रेगनेंसी का केस सामने आया है। डॉक्टरों ने बताया है कि एक्टोपिक प्रेग्नेंसी में भी यह केस सबसे अलग है। शायद ही ऐसा कभी किसी के साथ हुआ हो। यकृत में भ्रूण का होना काफी आश्चर्यजनक है। इस मामले को सामने लाने वाले शख्स माइकल नार्वे हैं, जो कनाडा में मैनिटोबा के चिल्ड्रन हॉस्पिटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने इस केस को प्रेग्नेंसी का “रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस” बताया।

प्राप्त सूचना के अनुसार उस प्रेगनेंट औरत की उम्र 33 साल है और वह महिला अपने मासिक धर्म की अनियमितता की समस्या से परेशान थी। उसे 14 दिनों तक लगातार रक्तस्राव होता रहा और उसकी यह स्थिति 49 दिनों तक रही। इसके बाद डॉक्टरों ने उस महिला की सोनोग्राफी किया, तब उन्होंने पाया कि महिला के लिवर में एक भ्रूण है। डॉक्टर माइकल के अनुसार प्रेग्नेंसी के कई रेयर केस उन्होंने देखे लेकिन इस तरह का लिवर में भ्रूण होने का पहला मामला उन्होंने देखा है। एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के इस रेयर केस में यकृत में बड़ा हो रहे उसके भ्रूण को बचाना नामुमकिन है लेकिन, महिला की जान बचाई जा सकती है। ये जानकरी टिकटॉक पर शेयर एक वीडियो में दिया गया है।

लाखों व्यूज और अनेकों प्रतिक्रियाएं :

रेयर केस वाले इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है और 17 हजार से अधिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, क्या कारण है ?

दुनियाभर में अभी तक सिर्फ ऐसे 14 मामले देखने के मिले हैं। प्रेगनेंसी में ऐसी स्थिति तब उत्पन्न होती है जब की फर्टिलाइज्ड एग गलत ढंग से फैलोपियन ट्यूब के नीचे पहुंच जाता है। डॉक्टर्स के अनुसार, फैलोपियन ट्यूब गर्भाशय और अंडाशय को आपस में जोड़ती है, जिससे अंडा यूट्रस में पहुंचता है। अगर कहीं अवरोध होता है, तो अंडे का विकास नहीं हो पाता है और ऐसी स्थिति में भ्रूण को बचाना नामुमकिन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top