शादियों में मस्ती देखने को सबसे ज्यादा मिलती है। इसमें कई प्रैंक और मस्ती मजाक होता है, शादी में ऐसे कई पल होते है जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे हम आज आपको दिखने जा रहे है। यह वीडियो लोगो को काफी पसंद आ रहा है।
इस शादी के वीडियो में दो बच्चों की मासूमियत को देखा जा सकता है, जो एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर नोजे वेडिंग क्रिएशंस नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है, जिसके बाद यह वीडियो काफी वाइरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चों की मासूमियत को देख लोग काफी फिदा है।
वीडियो में बच्चों का क्यूट हुआ अंदाज
इस वीडियो में किसी वेडिंग फंक्शन के समय बच्चे की मस्ती को दिखाया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्ची और एक बच्चा साथ खड़े हैं, दोनों एक दूसरे को पहले निहारते हैं और फिर गले लगकर किस करने लग जाते हैं। यह सब इतना प्यारे तरिके से होता है जिसे वहां मौजूद सभी लोग उन्हें प्यार से हंसते हुए देखने लगते है। बाद में दोनों बच्चों को अलग किया जाता है।
View this post on Instagram
लोगों के आये फनी रिएक्शन
इस वीडियो को जिसने भी देखा है, उसके बाद उन्होंने कई तरह के कमेंट किये है। यह वीडियो चेन्नई का बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- ‘बचपन का प्यार’, वहीं दूसरे यूजर ने विडियो पर लिखा है, ‘सो क्यूट’, एक और शख्स ने कॉमेंट में लिखा है- ‘मेरी निशानी। यह वीडियो लगातार देखा जा रहा है, और इस पर लगातार लोगो के व्यूज और रिएक्शन आ रहे है। लोगो द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।