आपको बता दे की ड्रग्स केस में आर्यन खान की हिरासत को 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है | इस केस में गुरुवार को सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई है | उसके बाद एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया गया था, लेकिन आरोपियों को अदालत में पेश नहीं किया |
क्रूज केस में मुंबई की स्पेशल NDPS अदालत ने क्रूज ड्रग मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है | अभी उन्हें इस केस में किसी तरह की राहत नही दी है | गुरुवार को सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई है |
वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन से जेल में मिलने की परमिशन मांगी थी, जिसके बाद आर्थर रोड जेल में उनको मुलाकात के लिए इजाजत दी गयी थी | आपको बता दे की एनसीबी की टीम शाहरुख के घर मन्नत भी पहुंची, वह अभिनेता से आर्यन खान से जुड़े दस्तावेज मांगे थे |
बुधवार को अदालत द्वारा इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य सह-आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी | इसके साथ ही उनके साथ गिरफ्तार किये गये अन्य लोग अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा शामिल हैं | इसनकी भी हिरासत को 30 तारीख तक बढ़ा दिया गया है | इन सभी को 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखा गया था जिसके बाद अब बढ़ा कर 30 कर दिया गया है |
जब टीम शाहरुख के घर गयी तब वह रिसेप्शन से आगे नहीं गए NCB अधिकारी, SRK-गौरी से भी घर में नहीं मिले | जब एनडीपीएस अदालत ने आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट (26) और फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा (28) की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, उसके बाद आर्यन के वकील धमेचा ने जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है इसकी 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी, जिसके बाद पता चल पायेगा की उन्हें जमानत दी जायेगी या वह अभी भी हिरासत में ही रहेगे |