आपको बता दे की फ़िल्मी सितारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिसमे बड़े बड़े नाम भी शामिल है | यह 2 साल पुराना एक रेप से जुडा मामला है जिसमे फ़िल्मी जगत के अक्षय कुमार, अजय देवगन और सलमान खान समेत 38 सेलिब्रिटिज़ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गयी है |
आइये जानते है क्या है यह पूरा मामला
यह मामला 2 साल पुराना है, 2019 में हैदराबाद में एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया था जिसके बाद उसे जिन्दा जलाकर मार देने का मामला सामने आया था। इसके खिलाफ पुरे देश में काफी आक्रोश था | देशभर में प्रदर्शन करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई थी।
इस मामले में महिला की पहचान सोशल मीडिया में उजागर हो गई थी और जाने अनजाने में इन सेलिब्रिटिज़ ने भी महिला का नाम सोशल मीडिया पर वाइरल किया था | इसमे फ़िल्मी सितारों ने भी उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। इसी के चलते इन्हें अब कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
शिकायत मे क्या कहा गया
उनके खिलाफ वकील गुलाटी ने शिकायत दर्ज करवाई है, इसमे उन्होंने कहा की सभी के लिए कानून सामान होता है | उन्होंने कहा की एक उदाहरण सेट करने के बजाए ये सेलेब्रिटीज अपनी नैतिक जिम्मेदारी भूल गए और उन्होंने पीड़िता का नाम उजागर कर दिया। कानूनी तौर पर आप ऐसा नही कर सकते है, किसी भी रेप पीड़िता या उसके परिवार से जुड़ी जानकारी या उनकी पहचान सार्वजनिक करना कानूनन अपराध है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिकायतकर्ता ने न्यायालय में उनके खिलाफ याचिका दायर की है, जिसमे उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग भी की गयी |
इन सेलिब्रिटिज़ के खिलाफ दर्ज की शिकायत
इस याचिका में अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन, फरहान अख्तर, अनुपम खेर, रकुलप्रीत सिंह, रवि तेजा, अल्लू सिरीश, चरम्मे कौर जैसे कई साउथ और बॉलीवुड स्टार्स के नाम शामिल है | अब यह देखना है की इनके खिलाफ क्या निर्णय लिया जाता है |