इस समय शादियों का समय चल रहा है, जिसमे लडकियों को विदाई के समय भावुक होकर जाने के कई विडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते है | ऐसा ही एक विडियो इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइरल हो रहा है | यह वीडियो एक पाकिस्तानी दुल्हन का है जो इस समय काफी पसंद किया जा रहा है | इस वीडियो का ख़ास हिस्सा यह है, की इसमे दुल्हन अपनी दिवंगत मां की तस्वीर को साथ में ले जाते हुए शादी में एंट्री करती है | उनकी इस तरह से शादी में आना सभी को भावुक कर देता है | दुल्हन की एंट्री का ये वीडियो देखकर कई लोग काफी इमोशनल हो गए और कई सारे कमेंट भी कर रहे है |
देखें वीडियो –
View this post on Instagram
इसमे आप देख सकते है, की एक दुल्हन को अपने पिता का हाथ थामे अपने एंट्री कर रही है | लेकिन सबका ध्यान उस फोटो की तरफ चला गया जिसे दुल्हन ने अपने हाथों में थामे हुआ था | इसमे वह अपनी मां को खो चुकी दुल्हन ने हाथों में अपनी मां की फोटो पकड़ रखी है | जिसमे देखा जा सकता है, की वह आंखों में आंसू लिए वेडिंग वेन्यू में जा रही है | इस मौके पर दुल्हन के पिता भी भावुक नजर आ रहे हैं |
इन दिनों इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है | इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स भावुक हो गए है | इसमे कमेंट्स में यूजर्स ने तरह-तरह के मैसेज लिखे है, एक यूजर ने कहा- “यकीनन ये वीडियो किसी को भी रुला देगा | किसी ने इसको काफी भावुक बनाने वाला विडियो बताया है | आप भी इस प्यारे से विडियो को देख सकते है |