प्लास्टिक डॉल की ऐसी दीवानगी कि शख्स ने दो बार रचाई गुड़िया से शादी! दूसरी ‘पत्नी’ के साथ मनाया हनीमून

शख्स ने दो बार रचाई गुड़िया से शादी

दुनिया में ऐसे बहुत सारे लोग है जो अजीबोगरीब शौक रखे होते है। कुछ लोगो के शौक तो ऐसे होते है जिनको सुनकर ही लोग हैरानी में पड़ जाएंगे। कई लोगों के शौक तो ऐसे दीवागनी में बदल जाते हैं की उनकी दीवानगी को लोग पागलपन तक का नाम दे देते हैं।ऐसी कहानी कजाकिस्तान के एक बॉडी बिल्डर की है जो बहुत अजीबोगरीब कारनामे की वजह से शुर्खियो में है। हम आपको बताते है पूरी खबर आखिर क्या है। कजाकिस्तान के एक बॉडी बिल्डर जिसे प्लास्टिक डॉल्स से बेहिसाब प्यार है। उसका ये प्यार लोगों की नजर में उसका पागलपन बन चुका है। अब आलम ये है कि शख्स अपनी पत्नी के साथ बेहद रोमांटिक रिलेशन रखता है जिसे सोशल मीडिया पर लोग देखकर हैरान हो जाते हैं।

 शख्स ने दो बार रचाई गुड़िया से शादी

कजाकिस्तान के रहने वाले यूरी तोलोचको को प्लास्टिक की डॉल्स से बेहद प्यार है। उन्होंने मार्गोट नाम की एक डॉल से पहले शादी रचायी थी । मगर रिश्तों में दरार आ जाने के बाद उन्होंने उससे रिश्ता तोड़ लिया और फिर लूना नाम की एक दूसरी डॉल से शादी रचा ली। और सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह है की इस शादी समारोह में उनके नजदीकी लोग भी शामिल हुए थे।  शादी के बाद हाल ही में वो हनीमून मनाने के लिए गए जहां अपनी दूसरी पत्नी के साथ उन्होंने रोमांटिक फोटोज शेयर कीं।

 शख्स ने दो बार रचाई गुड़िया से शादी

36 साल के यूरी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हजारों लोग फॉलो करते हैं। ये लोग उनकी उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत ज्यादा इंटरेस्ट लेते हैं। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यूरी अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक डेट्स पर भी जय करते हैं और साथ मे खूब घूमते हैं। उन्होंने कई बार खुलकर बताया भी है कि वो डॉल्स के साथ संबंध भी स्थापित करते हैं। इससे उनकी निजी जिंदगी में बहुत रोमांच है। खबर है कि वो हनीमून पर लूना के साथ बलगेरिया गए थे।

 शख्स ने दो बार रचाई गुड़िया से शादी

उन्होंने बताया कि वो बलगेरिया एक वर्क ट्रिप पर गए थे और वहां वह अपनी पत्नी को भी अपने साथ ले गए थे। इसलिए उनकी ये ट्रिप काम के साथ रोमांटिक ट्रिप भी बन गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस ट्रिप के दौरान वो बहुत लोगों से मिले और पत्नी के साथ होटल में काफी वक्त अकेले भी बिताया। इस बीच वो कई बार इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ लाइव भी आए जिससे उनके फैंस भी उनकी नई वाइफ को देख सकें। उन्होंने बताया कि एक बार जब वो डॉल के साथ रोमांटिक डिनर कर रहे थे तब उन्हें खाना सर्व करने वाला वेटर उन्हें हैरान होकर देखकर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top