भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने खुबसुरत अंदाज को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहती है | आपको बता दे की इन्होने हिंदी टीवी सीरियल्स तक अपने हुस्न के जलवे बिखेरे है, आज इनको कई लोग काफी पसंद करते है और आज यह कई टीवी सीरियल और भोजपुरी फिल्मो में देखि जा चुकी है | साथ ही फैंस उनके स्टाइलिश अंदाज के दीवाने रहते हैं | हाल ही में उन्होंने अपने खुबसुरत तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की है जो लोगो को काफी पसंद आ रही है |
मोनालिसा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं | अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को मदहोश करने वाली मोनालिसा एक बार फिर से फैंस के बिच चर्चा का विषय बन गई हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह शादी के सालों बाद एक बार फिर से दुल्हन की तरह सजी-धजी दिखाई दे रही है, जिसमे उनका शानदार लुक देखने को मिल रहा है |
View this post on Instagram
तस्वीरों में आप देख सकते है की मोनालिसा ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही है | इसमे उन्होंने लाल बनारसी साड़ी पहनी हुई है इसके साथ ही हैवी गोल्डन ज्वैलरी कैरी की है | इसके अलावा उन्होंने लाल लिपस्टिक और बड़ी लाल बिंदी लगाई हुई है जिसे देखने के बाद फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे है |
उनकी स्माइल पर फिदा हुए फैंस
आपको बता दें कि मोनालिसा ने यह लुक छठ पूजा के एक शो के लिए किया है | उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जी गंगा शो के बंधन टूटे ना के सेट पर छठ पूजा स्पेशल एपिसोड के लिए’. इसके साथ ही उन्होंने अपनी अन्य फोटो भी शेयर की है, जिसमे मोनालिसा की किलर स्माइल देख फैंस उनसे नजर नही हटा पा रहे है |
वेब सीरीज ‘रात्रि के यात्री’ में आने वाली है नजर
उनके काम की बात करे तो, वह जल्द ही वेब सीरीज ‘रात्रि के यात्री’ में दिखाई देने वाली है | इस समय वह टीवी शो ‘Ankahee Dastaan’ में दिखाई दे रही हैं | इसके साथ ही कुछ भोजपुरी फिल्मो में भी काम कर रही है |
फ़िलहाल उनकी तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे है, और उनकी फोटो पर कमेंट भी कर रहे है |