भाग्यश्री बॉलीवुड में बहुत कम उम्र में सफलता प्राप्त करने वाली हेरोइन में गिनी जाती है। उन्होंने ज्यादा फिल्मे तो नहीं की लेकिन उसके बाद भी उनका नाम जानी मानी अभिनेत्रियों के रूप में लिया जाता है। आज हर साल कई फिल्में बनती हैं। लेकिन इसमें से कुछ ऐसी होती है जिसे जितनी भी बार देख लो बोर नहीं होते हैं। उन्ही फिल्मो में एक भाग्यश्री की फिल्म है जिसे कोई नहीं भुला पाया है। सूरज बड़जात्या ने 1989 में ‘मैंने प्यार किया’ बनई थी जिसमे भाग्यश्री ने काम किया था।
यह फिल्म आज भी लोगो द्वारा पसंद की जाती है। ये वही फिल्म है जिससे सलमान खान ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट भाग्यश्री थी। ये उनकी भी बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू फिल्म थी। जो काफी सफल रही थी।
इसमें दोनों के द्वारा ही पहली फिल्म की गयी जो सुपरहिट हो गई थी। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार भी मिला। इस फिल्म ने सलमान और भाग्यश्री को भाग्यश्री रातों-रात फेमस कर दिया। इन दोनों की जोड़ी को काफी सराहा गया था। इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा भी है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ एक सीन शूट करने से पहले भाग्यश्री रो पड़ी थी।
इसके बारे में भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में बताया की फिल्म में एक सीन था जिसमें उन्हें सलमान खान को गले से लगाना था। हालांकि इस सीन की शूट को करने से पहले वह बहुत देर तक रोई थी। क्युकी डायरेक्टर ने इसकी वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि मैं एक रुढ़ीवादी परिवार से हूं।उन्होंने कहा की मेरी फैमिली ने मुझे कभी चूड़ीदार से ज्यादा ड्रेस तक नहीं पहनने दी। और जब उन्होंने गले लगने वाले सीन की स्क्रिप्ट पड़ी और उसे शूट करने का समय आया तो घबराकर रोने लगी। लेकिन बाद में उन्होंने उस सीन को काफी बेहतर तरिके से किया।
भाग्यश्री ने बताया था कि फिल्म में मेरा किरदार जिस तरह की समस्याओं से जूझ रहा था, रियल लाइफ में भी मेरे साथ वही हो रहा था।
उस समय में हिमालय दासनी से प्यार करती थी, लेकिनघरवालों को इस बात की भनक लगी तो वे नाराज हो गए। उसके बाद मेने भागकर हिमालय दसानी से 1989 में शादी कर ली। जिसके बाद वह सिर्फ 17 वर्ष की उम्र में ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा अभिमन्यु हुआ। इस शादी के बाद उनका फिल्मी करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अवन्तिका है।