इस समय सोशल मीडिया पर मॉडल’ चिड़िया की फोटो काफी वाइरल हो रही है | जिसने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है | इसमे दिख रही चिड़िया किसी मॉडल से कम नहीं लग रही है और यह लोगो को काफी पसंद भी आ रही है | आइये हम आपको बताते है की यह चिड़िया कौनसी है | दुनिया भर में तरह-तरह के पक्षी को देखा जाता है | इनमे से कुछ को तो लोग रोजाना देखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी जीव हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है | हम रोजाना कोयल, गौरैया, कबूतर, तोता, आदि को देखते है लेकिन कुछ ऐसे होते है, जो हमे आसानी से नजर नही आते है | ऐसे ही यह चिड़िया हैं, जिसकी तस्वीर वाइरल हो रही है | इसमे दिख रही चिड़िया किसी मॉडल से कम नहीं लग रही है| उसकी अलग-अलग तस्वीरों को देख कर ऐसा लग रहा है, जैसे उसने अलग-अलग रंग के कपड़े पहने हों इसे देखने वाले मॉडल’ चिड़िया के नाम से भी पुकार रहे है |
इस वायरल हो रही इन तस्वीरों को आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, इन फोटो को उन्होंने खुद अपने कैमरे से खीचा है | उन्होंने इसकी दो अलग-अलग तस्वीरें खींची हैं और उन्हें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कौन सी ड्रेस, सफेद या भूरा, पक्षियों के बीच यह ‘मॉडल’ पूछता है.’ इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में इस चिड़िया का नाम भी बताया है | यह पैराडाइज फ्लाईकैचर नाम की चिड़िया है |
Which dress. White or Brown. Asks this model among birds. Paradise flycatcher. pic.twitter.com/foTLTDrWDe
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) December 17, 2021
पैराडाइज फ्लाईकैचर चिड़िया जो पक्षियों में जो नर होते हैं, उनकी दुम पर लंबे पंख होते हैं जिसके कारण यह बहुत ही खुबसुरत दिखाई देते है | यह उत्तर भारत में ज्यादातर पाये जाते है और अक्सर सफेद रंग के होते हैं | लेकिन अन्य जगहों पर आमतौर से काले या लाल-भूरे होते हैं | आपको बता दे की सफेद रंग का लंबे पंख वाला पैराडाइज फ्लाईकैचर मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी भी है |
इन चिड़िया की वाइरल तस्वीर पर कई तरह तरह के कमेंट्स भी किए हैं, एक यूजर ने लिखा है, ‘ये दोनों बहुत ही खूबसूरत पक्षी हैं, जो अब व्यक्तिगत रूप से देखे गए हैं | इस तरह के आपको कई कमेंट इस पर देखे जा सकते है |