‘बचपन का प्यार वाला गाना हम सभी ने सुना है, इस गाने को गाने वाले सहदेव दिर्दो रातो रात स्टार बन गए है। आज हम आपको बतायेगे की यह बच्चा अभी मुंबई में किस तरह की तरह की लाइफ को जी रहा है।
10 साल का सहदेव ‘बचपन का प्यार’ गाने से सोशल मीडिया पर ख़ूब धूम मचा रहा है, इनका कुछ दिन पहले ही एक और गाना रिलीज हुआ है, जिसे बादशाह ने रिलीज करवाया है। वह भी लोगो को काफी पसंद आ रहा है। कुछ दिनों पहले इस गाने की बदौलत सहदेव दिर्दो को सोशल मीडिया पर देखा गया था और अब आलम यह है कि, पूरे देश में सहदेव को पहचान मिल रही है।
सोशल मीडिया द्वारा रातोंरात सहदेव दिर्दो को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया था। यह गाना सहदेव ने दो साल पहले अपने स्कूल में ‘बचपन का प्यार’ गाना गाया था, जिसे उसके टीचर ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। मशहूर गायक एवं रैपर बादशाह ने सहदेव से उनके साथ एक एल्बम रिलीज करने का वादा किया था, जिसके बाद से सहदेव की लोकप्रियता किसी बड़े सितारें की तरह हो गई।
सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा में रहते हैं और वे एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं, लेकिन अब उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब उनका पूरा लुक ही बदला गया है, जिसमे उनकी चाल-ढाल के साथ ही उनका रहन-सहन और पहनावा भी बदल चुका है। अभी यह मुंबई में है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें एवं वीडियो ख़ूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे अलग ही अंदाज में देखने को मिल रहे हैं।
वह मुंबई में अपने पिता के साथ है, समंदर के किनारे घुमते हुए देखे गए हैं। यहां उन्होंने जुहू बीच के किनारे क्रिकेट भी खेला और फैंस की नज़र जब उन पर पड़ी तो फैंस ने इस यंग सेंसेशन सहदेव के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई, सहदेव का यह नया अंदाज फैंस को ख़ूब पसंद आ रहा है। उनके फोटो को वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भियानी और सहदेव के फैन पेज द्वारा इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किए गए हैं।