
आज अभिनेता धनुष को सभी लोग जानते है, यह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं | आज हम आपको इनकी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे है | इन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी, इन दोनों की यह लव मैरिज थी |
बताया जाता है की धनुष की मुलाकात ऐश्वर्या से एक फंक्शन के दौरान हुई थी, जिसमे ऐश्वर्या को धनुष काफी पसंद आ गए थे। उसके बाद अगले दिन ही ऐश्वर्या द्वारा उन्हें बुके भेजा गया था | जिसके बाद इन दोनों की लव स्टोरी की शूरुआत हुई थी |
उस समय धनुष अभिनेता के तौर पर अपना नाम कमाने में लगे थे और ऐश्वर्या फिल्म डायरेक्ट किया करती थी। यह दोनों ही अपनी खबरों के कारण मीडिया में बने रहते थे | इन्होंने अपने रिश्ते को कभी भी कबूला नहीं था। लेकिन इनके अफेयर की चर्चा मीडिया में खूब होने लगी।
View this post on Instagram
इन खबरों से दोनों के परिवार वाले खुश नहीं थे। जिसके कारण इन दोनों के परिवार वालों ने इनकी शादी करवाने का फैसला किया | जिसमे रजनीकांत के घर पर धूमधाम से 18 नवंबर 2004 को इनकी शादी हुई।
शादी की सभी रस्मे तमिल रिवाज में पूरी की गयी | जब धनुष ने शादी की थी उस समय इनकी उम्र सिर्फ 21 साल की थी और ऐश्वर्या की उम्र 23 साल थी। आज धनुष-ऐश्वर्या की शादी को 16 साल हो चुके हैं और इनके दो बच्चे हैं। जिनका नाम यात्रा राजा और लिंगा राजा है। ये दोनों अपनी शादी से बेहद ही खुश हैं।
वर्तमान में धनुष एक फेमस एक्टर बन चुके है और ऐश्वर्या भी बतौर डायरेक्ट कई सारी हिट फिल्में बना चुकी हैं। धनुष के पिता कस्तूरी राजा डायरेक्टर हैं। बचपन में धनुष शेफ बनना चाहते थे, लेकिन बाद में पिता के कहने पर फिल्मो में काम किया |
2002 में धनुष की पहली फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलामाई’ आई थी, और हिंदी फिल्मों में साल 2013 डेब्यू किया था जिसमे रांझणा’ आई थी | धनुष की आने वाली हिंदी फिल्म ‘अतरंगी रे’ है, इसमे अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई देगे |
धनुष ने हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर रखा है। इसके लिए वह एक और फिल्म में जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले है |