इन दिनों आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स ने ऐसी जीप का निर्माण किया है | इस वीडियो में आप देख सकते है, की किस तरह से उसने इस जिप को स्टार्ट किया है | जुगाड़ के इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हो रहे है | हम सभी जानते है, की उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं | वो आए दिन कोई ना कोई वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं | जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है | उनके द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है | जिसे देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि हमारे यहां के लोगों को क्यों जुगाड़ में एक्सपर्ट कहा जाता है |
इस लड़के को इस वीडियो में आप देख सकते है, की एक महिंद्रा की जीप का लुक लिए एक छोटा सा वाहन दिख रहा है | इसमें चार पहिए हैं और जीप me मुश्किल से 4 लोगों के बैठने की जगह है | लेकिन इस वीडियो की सबसे खास बात यह है, की वीडियो में दिख रहा शख्स किक मारकर जीप को स्टार्ट करता है तो वह उसे सामन्य जिप की तरह नही बल्कि उसको किक के साथ स्टार्ट करता है | इसमे उसके बाद शख्स इस छोटी जुगाड़ू जीप को चलाता भी दिख रहा है |
ये देखिए वीडियो –
This clearly doesn’t meet with any of the regulations but I will never cease to admire the ingenuity and ‘more with less’ capabilities of our people. And their passion for mobility—not to mention the familiar front grille pic.twitter.com/oFkD3SvsDt
— anand mahindra (@anandmahindra) December 21, 2021
आपको बता दे की वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा की ‘ यह स्पष्ट रूप से कोई गाड़ी नहीं है, लेकिन मैं अपने लोगों की सरलता और ‘कम से कम’ क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा | उन्होंने इसके साथ यह भी कहा की “मैं उसे इस जीप के बदले में बोलेरो देने का ऑफर दूंगा | उनकी इस क्रिएटिविटी को महिंद्रारिसर्चवैली में दिखाया जाएगा, जिससे हमें प्रेरणा मिल सके, क्योंकि यह बहुत ही कम रिसोर्स में अधिक काम करने जैसा है | उनको इस लड़के का आईडिया काफी पसंद आया है |
इस वीडियो को उनके शेयर करने के बाद से अभी तक, 3.27 लाख व्यूज मिल चुके है | और 15 हजार लोगों ने इसे पसंद भी किया है | अभी तक विडियो को 1500 बार रीट्ववीट किया गया है और लगातार यह लोगो के बिच शेयर किया जा रहा है |
YouTube चैनल हिस्टोरिकानो के अनुसार, जिसने इस अनोखी गाड़ी को बनाया है उसका नाम दत्तात्रेय लोहार है | इन्होने कम कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद अपने बेटे की इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस गाड़ी को बनाया है | इसको बनाने में उन्हें ज्यादा खर्च नही आया है, इसमे सिर्फ 60,000 रूपए लगे है | आज उनकी इस गाडी को सभी लोग काफी पसंद भी कर रहे है |