आनंद महिंद्रा ने नंदी बैल के साथ दान मांगते शख्स का वीडियो शेयर कर, लोगों से पूछा यह मजेदार सवाल

आनंद महिंद्रा ने नंदी बैल के साथ दान मांगते शख्स का वीडियो शेयर कर लोगों से पूछा यह मजेदार सवाल

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को आज हर कोई जानता है, वह बिजनेसमैन होने के साथ साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह लोगो के साथ जुड़े हुए रहते है और अपनी पेनी नज़र यहा पर शेयर किये जा कंटेंट पर रखते है | उन्होंने हाल ही में एक विडियो शेयर किया है, जो की इस समय काफी वाइरल हो रहा है | बिजनेसमैन कई एसे लोगो के वीडियो भी शेयर करते है, जिसमें किसी का हुनर दिखता है | इनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो इमोशनल, इंस्पीरेशनल या फिर बेहद फनी होते हैं | लेक्नी इस बार आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट द्वारा भारत में डिजिटल पेमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता एक वीडियो शेयर किया है |

आपको बता दे की बिजनेसमैन ने 6 नंबवर को 30 सेकंड का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमे एक नंदी बैल को लेकर दान मांगने वाले एक शख्स को दिखाया है | वीडियो में आप देख सकते है की, किस तरह से शख्स दान मांग रहा है जिसमे उसने नई तकनीक का उपयोग किया है | उसे देखकर आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लोगों से पूछा कि ‘क्या आपको भारत में डिजिटल पेमेंट की बढ़ती रफ्तार को लेकर किसी और सबूत की जरूरत है?’ वीडियो में आप देख सकते हैं, कि एक व्यक्ति अपने नंदी बैल के साथ लोगों से दान मांग रहा है | इस बंदे के दान मांगने का तरीका बाकियों से बिल्कुल अलग है | इसने नंदी बैल के माथे पर यूपीआई कोड लगा रखा है, जिसके माध्यम से कोई भी दान करने वाला व्यक्ति अपने स्मार्टफोन से स्कैन कर दान दे सकता है | देखें वीडियो –

इस विडियो को जब आनंद महिंद्रा ने देखा तो उन्होंने अपने अकाउंट से ट्वीट किया और लोगों से पूछ लिया कि क्या अब भी इस बात का सबूत चाहिए कि देश में डिजिटल पेमेंट की रफ्तार बढ़ रही है? उन्होंने दिखाया की किस तरह से लोग आज सभी कामो में डिजिटल पेमेंट का उपयोग कर रहे है |
इस विडियो को शेयर करने के बाद से 3 लाख से अधिक बार देखा जा चूका है | इसके साथ ही इसे लगभग 25 हजार लोगों ने लाइक भी किया है और इस पर कई लोग कमेंट भी कर रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top