भोजपुरी एक्टर: आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव के साथ शेयर की मजेदार वीडियो, जिन्हें देख फैंस बोले- गजब।

आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव के साथ शेयर की मजेदार वीडियो

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कई फिल्मो में काम कर लोगो के दिलो में जगह बनाई है | आज वह इस इंडस्ट्री में राज कर रही हैं और लगातार उनकी फिल्में हिट जा रही हैं | आपको बता दे की आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी छाई हुई रहती है और अपने फेंस से जुडी रहती है |
आपको बता दे की उनकी और अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है।  इन दोनों ने हाल ही में पहली बार एक रील वीडियो बनाया जिसे शेयर किया गया है | इस विडियो को आम्रपाली दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रील वीडियो शेयर किया जो की काफी वाइरल हो रहा है । इस वीडियो में वह खेसारी लाल यादव के साथ एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं।

आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव के साथ शेयर की मजेदार वीडियो

अप इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक भोजपुरी गाना सुन सकते है, उस गाने में अभिनेत्री ने शानदार एक्सप्रेशन दिए हैं जो लोगो को काफी पसंद भी आ रहे है | इसमे खेसारी लाल भी आम्रपाली दुबे का बराबर साथ दे रहे हैं। आप देख सकते है की, इस वीडियो में आम्रपाली दुबे पीली कलर की साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं और खेसारी लाल यादव भी डेनिम जैकेट और लाल रंग की टीशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

विडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में आम्रपाली दुबे ने लिखा है, ‘सरप्राइज। खेसारी लाल यादव जी के साथ पहली रील। जल्द ही आ रही है आशिकी।’ आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दे की इन दोनों की जल्द ही एक फिल्म आने वाली है | जिसका नाम फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ है | यह दोनों की दूसरी फिल्म है, जिसमें खेसारी और आम्रपाली दुबे एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई जोड़ी मिल जाएगी।
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से कदम रखा था और दोनों ने इस फिल्म में साथ काम किया था | इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, अब उनकी इस आने वाली फिल्म को क्या रेस्पोंस मिलता है, यह देखना बाकी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top